अपडेटेड 17 March 2026 at 10:23 IST

Dhurandhar 2 का जबरदस्त क्रेज, रिलीज से पहले ही बढ़ाए गए पोस्ट-मिडनाइट शो, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ पार?

Dhurandhar 2: 3 घंटे 55 मिनट की इस लंबी फिल्म को लेकर लोगों में बेसब्री इस कदर है कि एडवांस बुकिंग में भी ‘धुरंधर 2’ कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 | Image: instagram

Dhurandhar 2: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है। हालांकि, मेकर्स ने हाइप को देखते हुए 18 मार्च की शाम को ही पेड प्रीव्यू शो जोड़ दिए हैं। 3 घंटे 55 मिनट की इस लंबी फिल्म को लेकर लोगों में बेसब्री इस कदर है कि एडवांस बुकिंग में भी ‘धुरंधर 2’ कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। 

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की मार्केट में इतनी डिमांड है कि सिनेमाघरों ने रिलीज से पहले ही आधी रात के बाद और सुबह के शो जोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब किसी हिंदी फिल्म को इतने कम समय में इतने अलग-अलग टाइम स्लॉट मिले हो।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों के सिनेमाघरों में गुरुवार को आधी रात 2:00 बजे से शुरू होने वाले शो के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जी हां, ऐसा ही क्रेज मुंबई में भी देखने को मिला जब ठाणे में मूवीमैक्स सायन और मूवीमैक्स वंडर मॉल सुबह 2:15 बजे से 5:30 बजे के बीच कई शो शुरू कर रहे हैं। पुणे और अहमदाबाद में भी यही देखने को मिल रहा है, जहां कई मल्टीप्लेक्स ने टिकटों की भारी मांग को देखते हुए चौबीसों घंटे के शो शुरू कर दिए हैं। सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि अगले 48 घंटों में इस 24 घंटे की स्क्रीनिंग मॉडल में और अधिक स्क्रीन शामिल होने की उम्मीद है।

मराठा मंदिर में भी ‘धुरंधर 2’ की आंधी

‘धुरंधर 2’ की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई के प्रतिष्ठित मराठा मंदिर सिनेमाघर में भी एक ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। लगभग चार घंटे लंबी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की वजह से, दशकों से सुबह 11:30 बजे दिखाई जाने वाली मशहूर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' अब 18 मार्च से सुबह 10:00 बजे दिखाई जाएगी। इस बदलाव से सिनेमाघर में फिल्म के तीन पूरे शो दोपहर 1:15 बजे, शाम 5:30 बजे और रात 9:45 बजे दिखाए जा सकेंगे। 

Advertisement

एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर 2’ का धमाल

Sacnilk के आंकड़ों की माने तो, 18 मार्च के प्रेड प्रीव्यू के लिए फिल्म ने पहले ही 38.50 करोड़ रुपये ग्रोस कलेक्शन कर लिया है। 19 मार्च को भारत में 13,000 से ज्यादा शो में 6.25 लाख से ज्यादा टिकट बिकी हैं जिससे कलेक्शन 25 करोड़ रुपये को पार कर गया है। वहीं, ग्लोबल लेवल पर ओपनिंग वीकेंड के लिए प्री-सेल में लगभग 60 करोड़ की कमाई हो चुकी है। ऐसे में फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर आराम से सेंचुरी मार लेगी।

ये भी पढ़ेंः अल्लू शिरीष के डायमंड चोकर से लेकर विजय देवरकोंडा के गोल्डन हार तक, कैसे साउथ एक्टर्स ने मेन ज्वेलरी को किया ‘नॉर्मल’

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 10:19 IST