Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट से लगा बड़ा झटका, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में 21 जुलाई तक भेजी गई जेल

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट में पेशी के बाद उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jyoti Malhotra
Jyoti Malhotra | Image: Insta/Grab

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने ज्योति की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। 7 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये यूट्यूबर की सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेशी हुई। पेशी के बाद कोर्ट ने  ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट से राहत नहीं मिली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिसार जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को सोमवार को हिसार कोर्ट में पेश किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूट्यूबर की कोर्ट में पेश हुई। ज्योति को 21 जुलाई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले, 23 जून को ड्यूटी मजिस्ट्रेट सचिन सिंहल की अदालत में पेशी हुई थी, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ज्योति को भेजा गया था।

ज्योति की नयायिक हिरासत बढ़ी

बता दें कि हिसार पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को उसके घर से गिरफ्तार किया था। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि इसी सप्ताह ज्योति की जमानत याचिका अदालत में लगाई जाएगी।  मामले में सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं और फिलहाल ज्योति न्यायिक हिरासत में है।


प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील सूचनाएं लीक करने का आरोप है, हालांकि अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है। मामले की अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisement

ज्योति मल्होत्रा के पर क्या है आरोप?

हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तानी नेटवर्क की तफ्तीश जारी है। यूट्यूबर के ऊपर आरोप हैं कि उसने पाकिस्तान के समर्थन वाले व्लॉग वीडियो बनाए। दो बार पाकिस्तान गई और इस दौरान कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिनका संबंध ISI के साथ बताया जाता है। कुछ सूचनाएं भी पाकिस्तान के लोगों के साथ साझा करने के आरोप हैं। वो दिल्ली स्थिति पाकिस्तान हाई कमीशन में रह चुके दानिश से मिली, जिसका जिक्र एफआईआर में हुआ। उसके अलावा नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के साथ भी तस्वीरें आईं। चीन का भी दौरा किया।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद राफेल को बदनाम करने के पीछे था चीन, खुली पोल

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड