विकसित भारत के निर्माण में युवा प्रमुख भूमिका निभाएंगे: राजनाथ

Defence Minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में युवा प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह | Image: X- Rajnath Singh

Defence Minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं को ‘‘भारत का भावी नायक’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि युवा 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने वीर गाथा 4.0 के 'सुपर-100' विजेताओं को सम्मानित करने के लिए यहां आयोजित एक समारोह के दौरान यह बात कही।

सिंह ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को किसी भी देश के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलू बताया।

इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि 100 विजेताओं में से देश के विभिन्न हिस्सों की 66 लड़कियां हैं।

Advertisement

सिंह ने कहा कि युवा ‘‘भारत के भविष्य के नायक’’ हैं और वे 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सपना देखा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 2,500 ड्रोन ने दी अद्भुत प्रस्तुति

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड