प्रयागराज महाकुंभ में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 2,500 ड्रोन ने दी अद्भुत प्रस्तुति

National Tourism Day: प्रयागराज महाकुंभ में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 2,500 ड्रोन ने अद्भुत प्रस्तुति दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maha Kumbh: Daily Water Testing, Removal of Pooja Waste Among Measures to Keep Ganga 'Dip-Safe'
महाकुंभ 2025 | Image: ANI

National Tourism Day: प्रयागराज के महाकुंभ में शनिवार शाम 2,500 ड्रोन ने ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ पर विशेष प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, संगम तट के आसमान में रोशनी और धार्मिक प्रतीकों के माध्यम से ‘समुद्र मंथन’ की गाथा का जीवंत चित्रण किया गया।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस ड्रोन शो का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो है, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर इस शो का समापन होगा।

राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ क्षेत्र को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल बनाया गया है। ड्रोन शो में ‘समुद्र मंथन’ की कथा और महाकुंभ की उत्पत्ति को दर्शाकर भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को तकनीक के साथ जोड़ा गया है।”

Advertisement

बयान के अनुसार, ड्रोन शो में शुक्रवार को उप्र के स्थापना दिवस और शनिवार को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष प्रस्तुति दी गई। यह शो न केवल दर्शकों के लिए मनोरंजक रहा, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी कौशल का उत्सव भी बन गया।

लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में भी पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा शनिवार को एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचान दिलाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, ‘ट्रैवल इन्फ्लुएंसर मीट’, और इको-टूरिज्म पर चर्चा की गई।

Advertisement

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रयागराज को विश्वस्तरीय सुविधाओं का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और महिला सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं लाखों श्रद्धालुओं की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।

बयान के अनुसार, प्रयागराज के आसमान में नीली रोशनी और धार्मिक प्रतीकों के साथ 2,500 ड्रोन ने समां बांध दिया। दर्शकों ने इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया और इसे महाकुंभ 2025 का सबसे यादगार पल बताया।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में ‘किसान महाकुंभ’ में 11 राज्‍यों के किसान शामिल होंगे : भाकियू

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड