प्रयागराज में ‘किसान महाकुंभ’ में 11 राज्‍यों के किसान शामिल होंगे : भाकियू

Kisan Maha Kumbh: भारतीय किसान यूनियन ने बयान जारी कर कहा है कि प्रयागराज में ‘किसान महाकुंभ’ में 11 राज्‍यों के किसान शामिल होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prayagraj Mahakumbh 2025
प्रयागराज महाकुंभ | Image: PTI

Kisan Maha Kumbh: प्रयागराज महाकुंभ में 26 जनवरी से 29 जनवरी तक ‘किसान महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 11 राज्‍यों के किसानों के शामिल होने की संभावना है। एक किसान नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के आगरा व अलीगढ़ मण्डल के अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने यहां पत्रकारों को बताया कि 26 से 29 जनवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में ‘किसान महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लाखों किसान शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि किसान महाकुंभ में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित 11 प्रदेशों के किसान भाग लेंगे।

तोमर ने कहा, ‘‘हमारा देश कृषि और ऋषि संस्कृति वाला देश है। इस बार प्रयाग में कृषि एवं ऋषि का अनूठा संगम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वैदिक कृषि को बढ़ाए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) अखाड़ों के संतों के साथ भी चर्चा करेगी।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसानों की आय में वृद्धि, फसलों का लाभकारी मूल्य, मूल्य संवर्धन, सस्ता कृषि ऋण, फसल बीमा योजना, जलवायु परिवर्तन का कृषि पर विपरीत प्रभाव, संगठनात्मक ढांचा, सदस्यता अभियान जैसे अहम विषयों पर चर्चा कर समाधान ढूंढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किसान महाकुंभ के अंतिम दिन 29 जनवरी को किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें आगामी छह माह के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

किसान महाकुंभ में भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, संरक्षक बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेशों की कार्यसमिति के लोग भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें: नीतीश मानसिक रूप से अस्वस्थ, उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया: तेजस्वी

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड