पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता पर FIR: वेब सीरीज में महिलाओं पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी का आरोप

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर चंडीगढ़ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने एक वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former Cricketer Yograj Singh, Yuvraj Singh's Father, Booked for 'Derogatory' Remarks Against Women
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता पर FIR | Image: ANI (file photo)

Yograj Singh: टीम इंडिया के पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक वेब सीरीज़ के वायरल क्लिप में महिलाओं के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार योगराज सिंह पर चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 62A के तहत FIR दर्ज की गई है। यह FIR सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें योगराज सिंह महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

अधिवक्ता उज्ज्वल भासिन ने शिकायत दर्ज कराई

वेबसीरीज़ 'लुक्खे' में पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह की टिप्पणी पर अधिवक्ता उज्ज्वल भासिन ने कहा, 'मैंने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ एसएसपी चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है। उनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए इतनी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है कि मैं उसे दोहरा भी नहीं सकता।'

आगे उन्होंने कहा 'अगर कोई वह बयान सुनेगा तो शर्म से मर जाएगा। उन्होंने वेबसीरीज़ में ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे सोशल मीडिया पर शायद लाखों बार देखा जा चुका है। मैंने अपनी शिकायत में कहा है कि एसएसपी चंडीगढ़ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और निर्देशकों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।'

Advertisement

अभद्र भाषा को लेकर FIR दर्ज

योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 62A के तहत FIR दर्ज की गई है। वहीं, समाचार एजेंसी ANI के अनुसार 'यह मामला तब दर्ज किया गया जब वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैल गया, जिससे कथित टिप्पणियों को लेकर आलोचना हुई और कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।' 

वेब सीरीज के डायलॉग पर मचा विवाद

दरअसल, 8 मई को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ का एक एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में योगराज सिंह द्वारा निभाए गए किरदार वालिया साहब को महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद टिप्पणी को आधार बनाकर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

Advertisement

पंजाब महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

बताया जा रहा है कि मामले के तूल पकड़ने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला; जानें निजी सेक्टर के लिए क्या कहा?
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड