दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला; जानें निजी सेक्टर के लिए क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा 'दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला लिया गया है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta Work From Home
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम | Image: ANI

Delhi CM Rekha Gupta: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार, 14 मई को ऐलान किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा।

गुरुवार को सीएम रेखा गुप्ता ने एक एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा 'दिल्ली सरकार में हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH)रहेगा और इसी तरीके से निजी सेक्टर में हर एक कंपनी, संस्थान में कहा जाएगा कि दो दिन के लिए WFH करें। आगे उन्होंने कहा दिल्ली सरकार इसके लिए 'मेरा भारत, मेरा योगदान' स्कीम चलाएगी।

सरकारी दफ्तरों में दो दिन WFH

गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा 'पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक से जो अपील की है वो देश की हित में और देश में स्थिरता का माहौल करने देने के लिए, आर्थिक संतुलन बनाने के लिए किया है। दिल्ली सरकार के नाते हमने कुछ योजना बनाए और एक जन अभियान "मेरा भारत, मेरा योगदान" जिसे दिल्ली सरकार चलाएगी।

आगे उन्होंने कहा 'सबसे पहले पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए हमने दो लेवल पर एक सरकारी और निजी स्तर पर बचत करने की योजना बनाई है सरकारी स्तर पर दिल्ली सरकार में हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) रहेगा और इसी तरीके से निजी सेक्टर में हर एक कंपनी, संस्थान में कहा जाएगा कि दो दिन के लिए WFH करें। श्रम विभाग हमारा इसकी निगरानी करेगा। जितनी बड़ी कंपनी है उससे हम इस पर बात करेंगे।'

Advertisement

मंत्रियों की गाड़ियों में कटौती

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा 'हमने अपने गाड़ियों में कटौती की है हम कम गाड़ियां लेकर चलेंगे और जहां सार्वजनिक परिवहन उपयोग हो पाएगा वहां पर हम सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। जिनका 200 लीटर पेट्रोल की लिमिट थी, उनके लिए 160 लीटर होगी। जिन्हें 250 लीटर पेट्रोल मिलता था, उन्हें अब 200 लीटर दिया जाएगा।

ऑफिस टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,'हर सोमवार को हम मेट्रो सोमवार के रूप में काम करेंगे। जिसमें हम सभी मंत्री, हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी जहां संभव हो मेट्रो से ऑफिस जाएंगे और वापस आएंगे। हमने अपने ऑफिस टाइम को सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक किया है और इसके अनुसार ही सभी दिल्ली के ऑफिस काम करेंगे।'

Advertisement

आगे उन्होंने कहा 'MCD को हमने सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ऑफिस रन करने को कहा है ताकि सड़कों पर गाड़ियों का प्रबंध हो सके। दिल्ली की जनता से अपील है कि हफ्ते में एक दिन वे नो व्हीकल डे करें।'

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड