Yogini Ekadashi 2025 Date: 21 या 22 जून, कब है योगिनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त

Yogini Ekadashi 2025 व्रत कब रखा जाएगा, इसका महत्व, पारण मुहूर्त और शुभ समय जानिए।

Follow : Google News Icon  
ekadashi vishnu ji
योगिनी एकादशी | Image: Shutterstock

Yogini Ekadashi 2025 date: हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। यह व्रत न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से जरूरी है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से मोक्ष दिलाने वाला भी माना जाता है। योगिनी एकादशी का व्रत हर साल निर्जला एकादशी के बाद और देवशयनी एकादशी से पहले आता है।

कब है योगिनी एकादशी 2025?

इस बार व्रत की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। 

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 21 जून 2025, सुबह 7:18 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 22 जून 2025, सुबह 4:27 बजे
  • व्रत रखने की तिथि: 21 जून, शनिवार
  • व्रत का पारण: 22 जून, रविवार को दोपहर 1:28 बजे से 4:03 बजे तक
  • हरि वासर समाप्ति: सुबह 9:41 बजे

योगिनी एकादशी का महत्व

योगिनी एकादशी व्रत से 88,000 ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस व्रत को रखने से न सिर्फ पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है। मान्यता है कि सच्चे मन से इस दिन व्रत करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पूजन विधि और सावधानियां

  • सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें, तुलसीदल अर्पित करें।
  • पूरे दिन व्रत रखें, फलाहार करें या निर्जल रहें।
  • अगले दिन हरि वासर समाप्त होने के बाद व्रत का पारण करें।

योगिनी एकादशी 2025 एक अत्यंत पुण्यदायी व्रत है जिसे श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाना चाहिए। इससे आध्यात्मिक लाभ मिलता है, साथ ही जीवन के कष्ट भी दूर होते हैं। ध्यान दें यह जानकारी धार्मिक ग्रंथों और पंचांगों पर आधारित है। कृपया किसी ज्ञानी पंडित से परामर्श अवश्य लें।

Advertisement

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

यह भी पढ़ें: Air India: प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट ने किया था पिता से वादा

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड