Al-Falah के फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ होगा 'योगी स्टाइल' एक्शन, घर पर चलेगा मध्य प्रदेश सरकार का बुलडोजर
Jawad Ahmed Siddiqui House: बीते दिनों इंदौर जिले के महू थाने की पुलिस ने जवाद के भाई हमूद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। हमूद पर धोखाधड़ी, दंगे, हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। यह काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया।
- भारत
- 3 min read

Jawad Ahmed Siddiqui House: दिल्ली धमाके का तार फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी तक जुड़ने के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बीते दिनों जांच एजेंसी ED ने इस विश्वविद्यालय के फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद जवाद फिलहाल 13 दिनों के लिए ईडी हिरासत में है। ईडी को 415 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का पता चला है।
अब Al-Falah के फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर उसकी फैमली और घर से भी जुड़ी हुई है। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में जवाद अहमद सिद्दीकी का घर है। इसपर अब एमपी की मोहन यादव सरकार 'योगी स्टाइल' में कार्रवाई करने जा रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर...
तीन दिन के अंदर हटाएं अवैध निर्माण नहीं तो होगी बुलडोजर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में जवाद अहमद सिद्दीकी का घर है। यह घर इसका फैमली हाउस भी है, जिसमें इसके भाई हमूद सिद्दीकी और पिता का भी हिस्सा बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि महू में जो इसका यह घर है, यह अवैध है। मतलब कि इसका अवैध निर्माण हुआ है। महू छावनी बोर्ड ने इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही तीन दिनों का अल्टीमेटम भी दिया है। यह नोटिस जवाद के दिवंगत मौलाना हम्माद के घर के नाम जारी किया गया है।
इस नोटिस में मौजूदा कब्जेदार या कानूनी वारिसों को तीन दिन के अंदर अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अगर तीन दिनों के अंदर यह निर्माण नहीं हटा लिया जाता है तो खुद इसे एमपी सरकार का यह विभाग/बोर्ड हटवाएगा। इसके हटाने के लिए बुलडोजर के प्रयोग की भी बात कही जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि जब सरकार अपने से बुलडोजर के जरिए इस अवैध निर्माण को हटवाएगी तो इसको हटाने में जितना भी खर्च आएगा, वह जवाद और इसकी फैमली को ही देना होगा।
Advertisement
जवाद से पहले इसके भाई की हुई थी गिरफ्तारी
बीते दिनों इंदौर जिले के महू थाने की पुलिस ने जवाद के भाई हमूद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। हमूद पर धोखाधड़ी, दंगे, हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। यह काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया। अब इसके भाई और अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी की भी गिरफ्तारी के बाद इसके घर पर भी कार्रवाई होने जा रही है।
यहां देखें वीडियो