जब 60 की उम्र में बाबा रामदेव ने घोड़े से लगाई रेस, रिजल्ट देख दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां, सांस रोकने वाला VIDEO

बाबा रामदेव ने अपने X एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो एक घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

योगगुरु बाबा रामदेव अपने फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। 60 की उम्र में भी बाबा ऐसा कारनाम कर देतें हैं जो 20-25 साल की उम्र में किसी नौजवान को करने में पशीने छूट जाए। योग को बढ़ावा देने और लोगों को निरोग रहने के उपाय योगगुरु हमेशा बताते रहते हैं। अब बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार वायरल वीडियो में रामदेव किसी योग को करने की सलाह नहीं दे रहे हैं, बल्कि इस उम्र में भी अपनी फिटनेस को दिखा रहा है।

बाबा रामदेव ने अपने X एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो एक घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं। रामदेव इतनी तेज दौड़ लगा रहे हैं जैसे वो हवा से बातें कर रहे हैं। 60 की उम्र में ऐसी दौड़ लगाकर उन्होंने सबको अचंभित कर दिया है। हैरानी की बात है कि रेस में वो घोड़े से आगे निकल जाते हैं। बाबा रामदेव के इस वीडियो पर लोगों जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं।

रामदेव ने घोड़े के साथ लगाई रेस

योगगुरु रामदेव ने घोड़े के साथ ये दौड़ पतंजलि योगपीठ परिसर में लगाई है। इसके जरिए उन्होंने पतंजलि के उत्पादों का प्रचार भी किया है। वीडियो में उन्होंने यह भी बताया है कि इन उत्पादों के इस्तेमाल से आप हमेशा जवान बने रहेंगे।ये उत्पाद घोड़े की तरह तेज दौड़ने की ताकत, स्ट्रांग इम्युनिटी और Anti-aging पावर देता है। बता दें कि घोड़े के साथ दौड़ लगाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव के साथ भी दौड़ लगा चुके हैं।
 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में उमड़ रही बंपर भीड़, तो क्या मेले को मिलेगा एक्सटेंशन?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड