अपडेटेड 14 June 2025 at 21:57 IST

YOGA: सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप ऐसे करें, शरीर, मन और आत्मा हो जाएगी जागृत

रोजाना सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स से बढ़ाएं सेहत, शरीर और मन की शुद्धि हो जाएगी। जानें हर आसन को कैसे करें इसका क्या फायदा।

Follow : Google News Icon  
YOGA
YOGA | Image: @level.game

Surya Namaskar 12 Steps: भारतीय योग में सूर्य नमस्कार को एक संपूर्ण व्यायाम माना गया है। इसमें शरीर के खास अंगों की सक्रियता के लिए 12 आसनों का संयोजन होता है। यह ना सिर्फ शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि मन को भी शांत रखने में मदद करते हैं।

सुबह क्यों करें सूर्य नमस्कार? 

सुबह के वक्त जब सूरज की पहली किरणें धरती पर पड़ती हैं, तब सूर्य नमस्कार करना सबसे फलदायी होता है। इससे शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

PC : Freepik

सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप

प्रणामासन – दोनों हाथों को जोड़कर सीने के सामने नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं।

Page 8 | Pranayama Photos - Download Free High-Quality Pictures | Freepik
Pc : Freepik

हस्तउत्तानासन – सांस लेते हुए हाथ ऊपर उठाएं और पीछे की ओर झुकें।

Advertisement
Hasta Uttanasana Images - Free Download on Freepik
PC : Freepik

पादहस्तासन – सांस छोड़ते हुए आगे झुकें और हथेलियों को पैरों के पास टिकाएं।

लटकती तोंद को अंदर करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन | padahasthasana  palms to feet pose for belly fat steps and benefits | HerZindagi
PC : Freepik

अश्व संचालनासन – बायां पैर पीछे, दायां घुटना मोड़कर सामने, गर्दन पीछे।

Advertisement
Ashwa Sanchalanasana Images - Free Download on Freepik
PC : Freepik

दंडासन – दोनों पैरों को पीछे ले जाकर शरीर को सीधा रखें।

Dandasana Photos - Download Free High-Quality Pictures | Freepik
PC : Freepik

अष्टांग नमस्कार – आठ अंग जमीन से लगाएं: दोनों हाथ, पैर, घुटने, छाती और ठोड़ी।

Dandasana Images - Free Download on Freepik
PC : Freepik

भुजंगासन – शरीर को कोबरा पोज में ले जाएं, छाती ऊपर और गर्दन पीछे।

Woman stretching in Cobra pose, doing Bhujangasana exercise, practicing  yoga. | Premium Photo
PC : Freepik

अधोमुख शवासन – कूल्हे ऊपर और शरीर उल्टे V आकार में।

संतुलन और लचीलापन सुधारने के लिए 7 योग आसन
PC : Freepik

अश्व संचालनासन – अब दायां पैर आगे रखें, गर्दन पीछे ले जाएं।

Cobra Pose Yoga Images – Browse 7,263 Stock Photos, Vectors, and Video |  Adobe Stock
PC : Freepik

पादहस्तासन – दोबारा से आगे झुकें और हाथ पैरों के पास रखें। 

9 yoga poses to sharpen your memory
PC : Freepik

हस्तउत्तानासन – सांस लेते हुए ऊपर उठें और पीछे झुकें। 

हस्त उत्तानासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, लाभ और अन्य महत्वपूर्ण  बातें
PC : Freepik

प्रणामासन – मूल अवस्था में लौटकर नमस्कार करें। 

Page 2 | Yoga Sunrise Photos - Download Free High-Quality Pictures | Freepik
PC : Freepik

सूर्य नमस्कार के लाभ 

शरीर में लचीलापन और एक अलग ही शक्ति महसूस होती है। वजन घटाने में सहायक है। हार्मोनल बैलेंस में सुधार हातो है, साथ ही एकाग्रता और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियां और फेफड़ों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। सूर्य नमस्कार सिर्फ एक योग अभ्यास नहीं है, यह जीवन जीने की एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक शैली है। इसे रोजाना करने से न सिर्फ रोगों से दूरी बनती है, बल्कि शरीर-मन-आत्मा में संतुलन बना रहता है। कहते हैं ना कि दिन की अच्छी शुरुआत, पूरे दिन को ऊर्जावान बना देती है। सूर्य नमस्कार वही शुरुआत है। 

यह भी पढ़ें : 'हमला नहीं रुका तो जल जाएगा पूरा तेहरान', इजरायल की ईरान को खुली धमकी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 21:57 IST