अपडेटेड 11 December 2025 at 16:33 IST

Year Ender 2025: 12 लाख तक आय पर कोई टैक्स नहीं, GST 2.0 हुआ लागू... इस साल मोदी सरकार के वो बड़े फैसले, जिसने सीधा जनता को किया प्रभावित

Year Ender 2025: 2025 में मोदी सरकार ने आयकर में ₹12 लाख तक छूट, 3.5 करोड़ नौकरियों की योजना और जीएसटी 2.0 सुधार जैसे फैसलों से मध्यम वर्ग व युवाओं को सीधी राहत दी है। जानते हैं इस साल कौन से बड़े ऐलान हुए, जिसने सीधा आपको प्रभावित किया है।

Follow : Google News Icon  
2025 big announcements
2025 big announcements | Image: Republic

Year Ender 2025: एक और साल अपने अंत की कगार है। 2025 जाने वाला है और नया साल आने वाला है। ये साल कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। 2025 में देश में ऐसे कई बदलाव भी हुए, जिसका असर सीधा आम आदमी पर पड़ा। 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, तकनीक, ऊर्जा और रोजगार के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। ये सभी पीएम मोदी के एजेंडे 'विकसित भारत 2047' के विजन का हिस्सा रहीं। आइए एक नजर डालते हैं इस साल हुए बड़े ऐलान पर, जिसका असर सीधा आप पर पड़ा।

इनकम टैक्स में छूट 

इस बार के बजट में कई बड़े ऐलान हुए। 2025 के केंद्रीय बजट में आयकर को लेकर भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिनका मुख्य फोकस नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) के तहत मध्यम वर्ग के करदाताओं को राहत देना था। नई कर व्यवस्था के तहत, आयकर छूट की सीमा को बढ़ा दिया गया। अब 12 लाख रुपये तक की कुल आय वाले व्यक्तियों को प्रभावी रूप से कोई आयकर नहीं देना होता।

GST 2.0 हो गया लागू 

सरकार ने GST 2.0 के तहत बड़े सुधारों का ऐलान किया है, जिसमें 12% और 28% के टैक्स स्लैब खत्म कर सिर्फ 5% और 18% के दो मुख्य स्लैब रखे गए हैं।इससे रोजमर्रा की चीजें, दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य वस्तुओं पर टैक्स कम हुआ है।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 

मोदी सरकार ने युवाओं को भी बड़ा तोहफा देते हुए उनके लिए एक खास योजना का ऐलान किया। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना। इस योजना का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देना और नियोक्ताओं (कंपनियों) को प्रोत्साहन देना है। इसके अंतर्गत पहली बार नौकरी ज्वाइन करने वाले युवाओं को 15000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी कंपनियों को भी प्रति कर्मचारी दो साल तक पैसा दिया जाएगा।

Advertisement

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत हुई। इसमें उन जिलों को शामिल किया जाएगा, जो कृषि उत्पादन-उत्पादकता में अभी पिछड़े हैं। इस योजना के मुख्य लक्ष्यों में हर खेत को सिंचाई सुविधा प्रदान करना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, किसानों को आसान ऋण और भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराना और कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना शामिल है। इस पर हर साल 24 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे और एक करोड़ 70 लाख किसानों को फायदा होगा।

मिशन सुदर्शन चक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में एक नई स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली का ऐलान किया था। इसका उद्देश्य देश को हवाई हमलों से बचाना है। योजना का नाम 'सुदर्शन चक्र' दिया गया है। ये रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर उठाया जा रहा कदम है। ये रक्षा प्रणाली ऑपरेशन सिन्दूर के वक्त अलग-अलग शहरों में हुए हवाई हमले से निपटने में भविष्य में मदद करेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: भगवान गणेश का मोदक और साउथ की इडली... इस साल देश में लोगों ने किन व्यंजनों को सबसे ज्यादा किया सर्च, Top 10 List
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 16:33 IST