अपडेटेड 16 July 2025 at 12:43 IST
प्रेग्नेंट महिला को चलती बस में हुआ लेबर पेन, दिया बच्चे को जन्म, फिर कपड़े में लपेटकर खिड़की से फेंका बाहर; घटना ने चौंकाया
Maharashtra News: महिला कथित तौर पर अपने पति के साथ बस में यात्रा कर रही थी। उसे तभी लेबर पेन हुआ और महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जो हुआ वो झकझोर देने वाला है।
- भारत
- 3 min read

Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेग्नेंट लेडी ने चलती बस में ही बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के साथ अनुसार महिला अपने पति के साथ बस में यात्रा कर रही थी, तभी उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने बस में नवजात को जन्म दिया। लेकिन इसके तुरंत बाद जो हुआ, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। बच्चे के पिता होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने नवजात को बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।
कथित तौर पर दंपति ने कपड़े में लपेटकर नवजात बच्चे को खिड़की से बाहर फेंका। जब उससे इसको लेकर पूछताछ हुई तो शख्स ने कहा कि बस में यात्रा की वजह से उसकी पत्नी को उल्टी हो रही थी, इसलिए उसने उल्टी फेंकी है। जब एक नागरिक ने खिड़की से फेंकी चीज देखी तो वो चौंककर रह गया।
चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
मामला महाराष्ट्र के परभणी का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 6.30 बजे पाथरी-सेलु रोड की है। मिली जानकारी के मुताबिक 19 साल की एक महिला अपने पति के साथ स्लीपर कोच बस में सफर कर रही थी। इस दौरान ही प्रसव पीड़ा होने पर उसने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने और उसका पति होने का दावा करने वाले शख्स ने नवजात को खिड़की से बाहर फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक महिला का नाम रितिका ढेरे है। वो अल्ताफ शेख (जो उसका पति होने का दावा कर रहा था) के साथ संत प्रयाग ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस में पुणे से परभणी जा रही थी।
Advertisement
नवजात की हो गई मौत
बस के ड्राइवर ने उन्हें खिड़की से बाहर कुछ फेंकते हुए देख लिया था। इसके बाद जब अल्ताफ से इसको लेकर पूछताछ की, तो शख्स ने कहा कि उसकी पत्नी को बस में यात्रा करने से उल्टी हो गई थी और उसने वही बाहर फेंका है।
पुलिस ने बताया कि एक नागरिक ने बस से फेंके गए चीज की जांच की तो इसमें वह एक बच्चे को देखकर चौंक गया, जिसके बाद उसने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी।
Advertisement
दंपति ने बताई क्या वजह?
गश्त पर तैनात स्थानीय पुलिस की टीम ने बस का पीछा कर दंपति को पकड़ लिया। दंपति ने बताया कि वे बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर पाते, इसलिए उन्होंने उसे फेंक दिया। सड़क पर फेंके जाने के बाद बच्चे की मौत हो गई। हिरासत में लेने के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मामले में पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 July 2025 at 12:41 IST