MP: धार के सरकारी हॉस्पिटल में शर्मनाक कांड, मरीज के साथ अस्पताल कर्मी ने किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

धार के जिला भोज अस्पताल में एक महिला मरीज ने हॉस्पिटल स्टाफ पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे उसके पति के पास छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और अपने घर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhar District Hospital sexual assault Case
धार के सरकारी हॉस्पिटल में शर्मनाक कांड | Image: Republic/X

मध्य-प्रदेश के धार जिला अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में भर्ती एक 22 वर्षीय महिला के साथ अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे उसके पति के पास छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और अपने घर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला धार के जिला भोज अस्पताल का। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने वारदात के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गया।

पति के पास पहुंचाने के बहाने ले गया घर

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पीड़िता, जिसका नाम गोपनीय रखा गया है, पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी। रात करीब 11 बजे वह अस्पताल के गलियारे में टहल रही थी, तभी एक नर्स ने उसे ओपीडी की पर्ची बनवाने भेजा। काउंटर पर मौजूद आरोपी रोहित चौहान ने महिला को उसके पति के पास छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया और सीधे अपने तुलसी नगर स्थित घर ले गया।

पानी पिलाने के बहाने घर के अंदर बुलाया

आरोपी ने महिला को पानी पिलाने के बहाने अपने घर के अंदर बुलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं, महिला के अनुसार आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी ने महिला को अस्पताल  के बाहर छोड़कर भाग गया। महिला ने एक युवक के फोन से अपने पति को सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता के बयान लिए गए।

Advertisement

आरोपी रोहित चौहान गिरफ्तार

आरोपी 24 वर्षीय रोहित चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। धार CSP रविंद्र वास्कले ने बताया महिला ने खुद के साथ दुष्कर्म की शिकायत की, जिसके आधार पर धार थाना कोतवाली पुलिस ने BNS की धारा 64 A, 332 B और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें; Delhi Fire: ओल्ड गोविंदपुरा की इमारत में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड