अपडेटेड 11 August 2024 at 23:32 IST

VIRAL: 'तौबा तौबा' पर विक्की कौशल के स्टेप कॉपी करने चली थीं महिला, तभी बिगड़ा बैलेंस और...भड़के लोग

Viral: महिला सड़क किनारे 'तौबा तौबा' पर रील बनाती नजर आ रही है। तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देख नेटिजन्स हैरान हो गए।

Follow : Google News Icon  
Women Dance Viral Video
महिला के डांस का वायरल वीडियो | Image: Instagram

Women Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने का चस्का लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। फेमस के लिए आजकल के समय में लोग कहीं भी वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। इसके चलते कई बार लोगों की जान तक खतरे में पड़ जाती है।

ऐसी ही एक महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे रील बना रही होती है। वह इस दौरान बाल-बाल बच जाती हैं।

'तौबा तौबा' पर महिला का डांस वायरल

विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा तौबा' बीते काफी समय से रील्सप्रेमियों का पसंदीदा बना हुआ है। हर कोई इस पर विक्की कौशल को कोशिश करते हुए अपने मूव्स दिखा रहा है। ऐसा ही कुछ एक महिला ने भी किया। वह सड़क किनारे 'तौबा तौबा' पर रील बनाती नजर आ रही है। तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देख नेटिजन्स हैरान हो गए।

बिगड़ा बैलेंस और धड़ाम से गिरीं महिला

'तौबा तौबा' पर सड़क किनारे डांस करते महिला का अचानक बैलेंस बिगड़ता है और वह धड़ाम से गिर जाती है। हालांकि फिर वह खुद को संभाल लेती है और दोबारा से डांस करना शुरू कर देती है। वीडियो देख लोग हैरान हैं। क्योंकि जिस सड़क किनारे खड़े होकर महिला रील बना रही थी, वो व्यस्त थीं। आसपास से गाड़िया और बस गुजर रही होती है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे mona_dance_ अकाउंट से शेयर किया गया और 33 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट किया।

वीडियो देख भड़के लोग

लोगों के अलग-अलग रिएक्शन वीडियो पर आ रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को देखकर भड़क गए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "बस टक्कर मार देती तो...।" दूसरे यूजर ने कहा, "सड़क पर डांस करने की क्या जरूरत है?" एक और यूजर ने कहा, "हादसों के लिए गाड़ी चलाने वाले ही नहीं, ऐसे लोग भी जिम्मेदार होते हैं।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: थूक लगाकर मसाज करने वाला यूसुफ गिरफ्तार, दुकान पर चला बुलडोजर... VIDEO वायरल होने पर मचा था बवाल

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 August 2024 at 23:32 IST