Viral: 'बहुत ज्यादा डर लग रहा है', अचानक ट्रेन के कोच में घुस गए 30-40 लोग, महिला ने खुद को टॉयलेट में किया बंद; देखिए VIDEO

बिहार के कटिहार जंक्शन पर अकेली यात्रा कर रही महिला ने ट्रेन टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया, डरावना अनुभव शेयर करते हुए उसने बताया कि, वो फंस गई, लेकिन मौके पर RPF पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। इस घटना ने महिलाओं की रेल यात्रा सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow : Google News Icon  
Woman Passenger Safety in Bihar Train
ट्रेन में अकेली महिला का डरावना अनुभव | Image: @Avoid_potato/ AI

Woman Passenger Safety in Bihar Train: बिहार की ट्रेन में एक महिला अकेले यात्रा कर रही थी, कटिहारी जंक्शन पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला यात्री ने ट्रेन में डरावना अनुभव झेला, इसके बाद एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उसके साथ क्या हुआ।

महिला लिखती हैं कि, ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी और वह वॉशरूम में थी, जैसे ही वह वॉशरूम का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने लगी तो, तभी अचानक 30 से 40 आदमी कोच में घुस आए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। भीड़ इतनी थी कि टॉयलेट का दरवाजा पूरी तरह नहीं खुल पा रहा था। असुरक्षित महसूस कर महिला ने दरवाजा फिर बंद कर लिया और टॉयलेट में ही छिप गई।

महिलाने खुद को टॉयलेट में किया बंद

महिला ने जो पोस्ट लिखा उसके मुताबिक,  हालात देखकर वह घबरा गई और उसने दोबारा टॉयलेट का दरवाजा बंद कर लिया। उसे लगा कि बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है, इसलिए उसने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल किया और मदद मांगी। महिला ने टॉयलेट के अंदर से ही वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसकी घबराहट साफ नजर आ रही थी। उसने बताया कि बाहर इतनी भीड़ थी कि अकेले बाहर निकलना नामुमकिन लग रहा था। उसने कहा कि उस दिन उसे समझ आया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा की चिंता क्यों इतनी असली लगती है। 

अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल 

गनीमत रही कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कोच से आदमियों की भीड़ को हटाया, रास्ता साफ किया और महिला को सुरक्षित उनकी सीट तक पहुंचाया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया, जिससे अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने महिला की सूझबूझ और RPF की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। तो वहीं यह घटना ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने को मजबूर करती है। रेलवे हेल्पलाइन की प्रभावी भूमिका से एक बड़ा हादसा टल गया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  EXPLAINER/ पहलगाम आतंकी हमला, Gen-Z विद्रोह... दुनिया के मंच पर छाए रहे ये मुद्दे

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड