11 महीने के बेटे को जहर देकर मारा, फिर खुद फांसी के फंसे से झूली 27 साल की विवाहिता, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
Hyderabad news: हैदराबाद में एक पारिवारिक विवाद के चलते 27 साल की महिला ने अपनी जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले उसने अपने 11 महीने के बेटे को जहर दे दिया था। घटना में मासूम की मौत हो गई है।
- भारत
- 2 min read

Hyderabad news: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 27 साल की एक महिला ने पहले अपने 11 महीने के बेटे को जहर दे दिया। फिर उसने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। इस खौफनाक कदम को उठाने के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद रही।
मामला मीरपेट पुलिस स्टेशन के इलाके का है। पुलिस ने बताया कि 27 साल की सुष्मिता ने हस्तिनापुरम के जयकृष्णा एन्क्लेव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपनी जान लेने से पहले महिला ने कथित तौर पर अपने 11 महीने के बेटे अश्वंथ नंदन रेड्डी को भी जहर दे दिया था।
मासूम की हुई मौत
घटना में मासूम की मौत हो गई। इस बीच महिला की भाभी ने भी कथित तौर पर जहर खा लिया था। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुष्मिता के पति यशवंत रेड्डी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है। घटना के पीछे यह वजह होने का संदेह है। मीरपेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में जानकारी का इंतजार है।
दरअसल, सुष्मिता की शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत रेड्डी से हुई थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़े चल रहे थे।
Advertisement
छात्र ने आईडी कार्ड से स्ट्रैप से लटककर की आत्महत्या
इससे पहले हैदराबाद से कुछ हफ्तों पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। एक चौथी कक्षा के छात्र ने घर के बाथरूम में आईडी कार्ड के स्ट्रैप से लटककर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि छात्र को उसके क्लासमेट ने सही तरीके के ड्रेस न पहनने को लेकर बार-बार परेशान किया करते थे और उसका मजाक बनाया करते थे।
जब वो स्कूल से घर लौटा तो उसने घर में खुद के अकेला पाकर बाथरूम में जाकर आईडी कार्ड से फांसी लगा ली। बाद में जब परिजन घर आए तो प्रशांत को बाथरूम में लटका देखा। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।