अपडेटेड 10 June 2025 at 20:04 IST
हनीमून मनाने शिलांग क्यों जाते हैं लोग? कपल्स के बीच है ट्रेंडी डेस्टिनेशन, कहा जाता है 'पूर्व का स्कॉटलैंड'
शिलांग की हरी-भरी पहाड़ियां पर्यटकों को खूब भाती हैं। यहां के प्राकृतिक दृश्य और मौसम लोगों के मन को छू जाते हैं। शिलांग के रोमांटिक स्पॉट्स शांत वातावरण और सांस्कृतिक अनुभव कपल्स के लिए एक किफायती और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन है।
- भारत
- 3 min read

North East Tourism हमेशा से भारतीय कपल्स के बीच ट्रेंडी हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। मेघालय में इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद शिलांग खूब ट्रेंड हो रहा है। राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहे जाने वाला शिलांग कपल्स के बीच हनीमून डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट माना जाता है।
अक्सर कपल्स अपने हनीमून पीरियड को एन्जॉय करने के लिए एक जगह चुनते हैं, जो शहर की भीड़-भाड़ से दूर हो और दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। शिलांग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के प्राकृतिक दृश्य और मौसम लोगों के मन को छू जाते हैं। रोमांटिक स्पॉट्स, प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और सांस्कृतिक अनुभव के कारण कपल्स के लिए शिलांग एक किफायती और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन है।
शिलांग के कई चेहरे
अंग्रेजों द्वारा स्थापित शिलांग शहर मेघालय की सुंदर राजधानी की अनूठी संस्कृति को झलकाता है। ये एक ऐसी जगह है, जहां हर त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां यात्री देश और दुनिया भर के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां चीड़ के पेड़ों से भरे शांत इलाके अभी भी फलते-फूलते हैं। यहां एक डाउनटाउन इलाका भी है।
शिलांग अपनी उभरती हुई कैफे संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यहां के आकर्षणों में पेड़ों से लदी वार्ड झील और विशाल गोल्फ लिंक्स शामिल हैं। शिलांग में बहुत सारे होटल, गेस्टहाउस और होमस्टे हैं। अगर आप इस जगह के औपनिवेशिक इतिहास को जानना चाहते हैं, तो शिलांग हेरिटेज वॉक बेहतर रहेगा। शिलांग में आकर्षण में-
Advertisement
- शिलांग हेरिटेज वॉक (Shillong Heritage Walk)
- फान नोंग्लाइट पार्क (Phan Nonglait Park)
- वार्ड्स लेक (Ward's Lake)
- गोल्फ लिंक्स (Golf Links)
- डॉन बॉस्को म्यूजियम (Don Bosco Museum)
- और एलीफेंट फॉल्स (Elephant Falls) आते हैं।
प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल
शिलांग की हरी-भरी पहाड़ियां पर्यटकों को खूब भाती हैं। एलिफेंट फॉल्स और स्वीट फॉल्स जैसे झरने और उमियाम झील रोमांटिक माहौल बनाते हैं। शहर की शांति और कम भीड़भाड़ नए जोड़ों को एकांत और सुकून भरा समय बिताने का मौका देते हैं। इसके अलावा साल भर ठंडा रहने वाला शिलांग का मौसम भी हनीमून के लिए बेस्ट है। यहां घूमने के लिए कई आकर्षक जगहें हैं। ट्रेकिंग, बोटिंग और गुफा इस शहर को किफायती हनीमून डेस्टिनेशन बनाती हैं।
कैसे पहुंचे शिलांग?
शिलांग जाने के लिए हवाई, रेल और रोड तीनों रास्ते खुले हैं। अगर आप प्लाइट से जाना चाहते हैं, गुवाहाटी हवाई अड्डा (119 किलोमीटर) और शिलांग हवाई अड्डा (31 किलोमीटर) के रूप में दो विकल्प हैं। अगर ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो गुवाहाटी रेलवे स्टेशन सबसे पास है, जिसकी दूरी करीब 96 किलोमीटर है। रोड ट्रिप भी एक अच्छा विकल्प है। गुवाहाटी से शिलांग की ड्राइव बेहद रोमांटिक और मजेदार है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 June 2025 at 20:04 IST