अपडेटेड 11 June 2025 at 21:25 IST

Raja Raghuvanshi: लड़कियों को एक नंबर के छपरी लड़के क्यों पसंद आ रहे हैं? राजा हत्याकांड पर मनोवैज्ञानिक ने बताया असली कारण

राजा रघुवंशी मर्डर केस के बाद चर्चा तेज हो गई है कि आखिर लड़कियां सभ्य और अच्छा कमाने वाले लड़कों की जगह, नशेबाज और आपराधिक मानसिकता वाले लड़कों को क्यों चुन रही हैं?

Follow : Google News Icon  

Raja Raghuwanshi Murder Case : राजा रघुवंशी मर्डर केस देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड के बाद लड़कियों की पसंद पर भी सवाल उठने लगे हैं। चर्चा तेज है कि आखिर लड़कियां नशेबाज आपराधिक मानसिकता और छपरी लड़कों को क्यों चुन रही हैं? ये सवाल इंदौर, मेरठ और औरैया में हुए तीन बड़े हत्याकांड के बाद उठा है।

सोनम रघुवंशी ने हनीमून पर पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई। राजा रघुवंशी एक सम्पन्न परिवार से था, जबकि जिस राज कुशवाह के लिए हत्या कराई वो सोनम के पिता की दुकान में काम करता था। मेरठ में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। सौरभ पढ़ा-लिखा था, मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था और लंदन की एक बेकरी में काम करता था। मुस्कान की पसंद साहिल नशेबाज और बेरोजगार था। औरैया में प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग से साथ मिलकर पति दिलीप की हत्या करा दी। प्रगति का पति अनुराग बेरोजगार है, लेकिन दिलीप का अपना बिजनेस था।

क्या लड़कियों को पसंद आ रहे Bad Boys?

यह एक जटिल और संवेदनशील मुद्दा है, जिसके पीछे कई सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक कारण हो सकते हैं। इन तीन हत्याकांड के बाद सवाल उठा है कि क्या लड़कियों को Bad Boys पसंद आ रहे? क्योंकि नशेबाज और आपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों को सभ्य समाज में Bad Boys ही कहा जाता है। राजा रघुवंशी हत्याकांड, सौरभ राजपूत हत्याकांड और दिलीप हत्याकांड में पत्नियों ने जिसे चुना वो बेरोजगार, नशेबाज और आपराधिक प्रवृत्ति के थे।

मनोवैज्ञानिक क्या कारण मानते हैं?

रिपब्लिक भारत से बात करते हुए मनोचिकित्सक डॉ. रीतू भारती ने पत्नियों की इस बेवफाई को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अकेलापन है। जब परिजन लड़कियों की शादी करते हैं, तो छोटे परिवार को चुनते हैं। जब पति ऑफिस चले जाते है, तो लड़कियां खुदको घर में अकेला पाती हैं। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर फैमिली और सोशल मीडिया की लत इसके पीछे बड़ा कारण है।

Advertisement

छपरी लड़के क्यों आ रहे पसंद?

डॉ. रीतू भारती कहती हैं कि आजकल की लड़िकयों को छपरी लड़के ज्यादा पसंद आ रहे हैं। जब पति ऑफिस चला जाता है, तो पत्नि घर में अकेली होती है। अपना टाइम पास करने के लिए वो सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। सोशल मीडिया पर स्क्रिप्टेड वीडियो देखकर वो इन्फ्लुएंस होती है कि मेरी जिंदगी में भी कोई ऐसा ही होना चाहिए। पति वो सब नहीं कर पाता, क्योंकि पति अपना परिवार चलाने के लिए मेहनत करता है। लड़कियों को छपरी लड़के पसंद आ रहे हैं, वो जो वीडियो बनाने वाले लड़के होते हैं। लड़कियां उन्हें अपना राजकुमार मान लेती हैं।

रीतू भारती कहती है कि इस सबके पीछे न्यूक्लियर फैमिली का बड़ा योगदान है। पहले लोग संयुक्त परिवार में रहते थी। अगर किसी के बीच लड़ाई हो भी जाती थी, तो शाम तक परिवार मामले को सुलझा लेता था। लेकिन अब न्यूक्लियर फैमिली होने की वजह से सुबह को लड़ाई होती है और शाम तक हत्या की प्लानिंग बन जाती है। उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि दूसरे घर में जाकर अपने घर की तरह ही प्यार करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौन? सोनम या राज... अब होगा पर्दाफाश; सभी 5 आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 June 2025 at 21:25 IST