अपडेटेड 19 August 2024 at 19:32 IST
आपने भी लगाई है ये वैक्सीन? WHO ने बताया मंकी पॉक्स से बचने का 'रामबाण' उपाय; भारत में कितना खतरा?
Monkey Pox: मंकी पॉक्स के खतरे को देखते हुए WHO ने बयान जारी किया है।
- भारत
- 2 min read

Monkey Pox: मंकी पॉक्स के खतरे को देखते हुए WHO ने बयान जारी किया है। WHO ने बताया है कि एयरपोर्ट पर हेल्थ अथॉरिटीज को अलर्ट कर दिया गया है।
इसके साथ ही मंकी पॉक्स के खतरे से बचने के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
भारत में कितना खतरा?
WHO ने कहा है कि भारत में इसके आने के चांसेज कम हैं। पिछले साल 30 केसेज ही आए थे। इन 30 में 12 मामले विदेश से आने वाले थे। WHO ने ये भी बताया कि स्मॉल पॉक्स का टीका जिन्होंने लगवाया है, उन्हें मंकी पॉक्स नहीं हो सकता।
डराने वाले लक्षण और बचाव
मंकीपॉक्स के लक्षण (Symptoms of Monkeypox)
Advertisement
- बुखार आना।
- शरीर पर दाने निकलना।
- चेहरे पर दाने निकलना।
- तेज सिरदर्द।
- पीठ में दर्द।
- मांसपेशियों में दर्द।
- कमजोरी महसूस होना।
- स्किन का जगह-जगह से लाल पड़ जाना।
- शरीर में दर्द भरी सूजन होना।
- यूरिन के समय तेज दर्द होना।
अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण मंकीपॉक्स होने का संदेह देता है तो आपको तुरंत इस बीमारी से बचने के लिए यहां दिए गए बचाव के तरीकों को अपनाना चाहिए:
- मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को घर में रखना। उसे घर से बाहर न निकलने देना। इससे औरों में भी संक्रमण फैल सकता है।
- संक्रमित व्यक्ति को साबुन-पानी और सेनिटाइजर से हाथों को धोते रहना या साफ करते रहना चाहिए।
- संक्रमित व्यक्ति को अपने शरीर पर होने वाले दानों को छूने से या खुजली करने से बचना चाहिए।
- संक्रमित व्यक्ति को हमेशा मास्क पहनकर रखना चाहिए और शरीर के बाकी हिस्सों को भी पूरे कपड़े पहनकर कवर करके रखना चाहिए।
- अगर संक्रमित व्यक्ति का कमरा अलग है और वह अकेले रह रहा है तो उसे अपनी स्किन को कवर नहीं करना चाहिए, तभी वह जल्दी ठीक हो पाएगा।
- संक्रमित व्यक्ति को अपनी स्किन हमेशा सूखी हुई रखनी चाहिए। गीला होने पर तुरंत उसे साफ कपड़े से पोंछकर सूखा लें।
- संक्रमित व्यक्ति को घर का कोई भी सामान नहीं छूना चाहिए। इससे अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
- संक्रमित व्यक्ति को साधारण भोजन खाना चाहिए, जिसमें ज्यादा तेल-मसाले न मिले हों।
ये भी पढ़ेंः 'शासन से मदभेद है, हिंदू का दोष क्या?' द्वारका पीठ स्वामी श्रीसदानंद ने बंग्लादेश हिंसा पर उठाए सवाल
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 19 August 2024 at 19:31 IST