'राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल के एक बिंदु पर भी नहीं बोल सके...', किरेन रिजिजू का हमला, अखिलेश यादव समेत बिल पास होने पर किसने क्या कहा?

लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल ध्वनिमत से पारित हो गया। अब इसे आगे की चर्चा और स्वीकृति के लिए इसे राज्यसभा में भेजा जाएगा। आईए जानते हैं एंटी पेपर लीक बिल पर किसने क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kiren Rijiju in Lok Sabha amid Opposition Uproar
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच किरेन रिजिजू | Image: Youtube- Sansad TV

मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामा के बीच पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 पास हो गया। बिल पर 10 घंटे तक मैराथन चर्चा चली। पक्ष से लेकर विपक्ष तक के सांसदों ने बिल पर अपनी-अपनी राय लिखी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समेत विपक्ष कई सांसदों ने बिल को लेकर सदन में सवाल उठाया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि पेपर लीक बिल के एक बिंदु पर भी नहीं बोल सके और सदन का समय बर्बाद किया। आईए जानते हैं एंटी पेपर लीक बिल पर किसने क्या कहा?

लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद अब इसे आगे की चर्चा और स्वीकृति के लिए राज्यसभा में भेजा जाएगा। इस बिल के माध्यम से पेपर लीक और परीक्षा में धांघली से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कई नए कदम उठाए हैं। नए विधेयक का मकसद सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' में संशोधन करना है। इसके साथ ही सख्त कानूनी प्रावधानों के जरिए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ाना है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि छात्रों का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित रहे।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हम सभी बहुत दुखी हैं क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से उम्मीद होती है कि वे थोड़ा अच्छे से बोलेंगे। वे बिल के प्रावधान पर एक बात नहीं बोल पाए। हम चाहते हैं कि हमारे नेता प्रतिपक्ष एक अच्छा भाषण दें और एक अच्छी बात कहें... वे गृह मंत्री का नाम लेकर फंस गए, उन्होंने इतना बड़ा झूठ कह डाला कि गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों पर फायरिंग का ऑर्डर दे दिया था।"

राहुल पर बरसे अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिल को लेकर कहा, "राहुल गांधी को सबसे पहले देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने युवाओं के लिए 'इडियट' शब्द का प्रयोग किया है। हमें इससे घोर आपत्ति है। अगर उन्होंने 'इडियट' शब्द का प्रयोग खुद के लिए किया है तो हम इसका स्वागत करते हैं। असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करना राहुल गांधी की आदत बन गई है... आज सदन का दुरुपयोग किया गया है। उन्हें गृह मंत्री से माफी मांगनी चाहिए। आंदोलन में कोई गोली नहीं चली है।"

Advertisement

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "पैलेट गन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, लोगों पर लाठीचार्ज हुआ। विपक्ष को घायलों के बारे में पता चलने से पहले ही लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसकी ज़िम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है, क्योंकि पुलिस और सशस्त्र बल उसी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।"

राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैंने तो सिर्फ ये पूछा है कि दो ही विकल्प हो सकते हैं। पहला विकल्प कि गृह मंत्री ने आदेश दिया, दूसरा ये कि गृह मंत्री को मालूम नहीं था कि फायरिंग होगी। यही दोनों विकल्प हो सकते हैं, इसके अलावा कोई तीसरा विकल्प हो नहीं सकता। पहले मामले में वह दोषी है और दूसरे मामले में वह अक्षम है..."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "वे(अमित शाह) सदन में भी नहीं आए। वे क्यों नहीं आ रहे हैं? अगर उन्होंने कुछ नहीं किया, कोई आदेश नहीं दिया तो सफाई दे दें कि मैंने आदेश नहीं दिया। मुख्य बात यह कि मेरा अधिकार बनता है सदन में बोलने का और मुझे सदन में बोलने का अधिकार मिलना चाहिए।"

यह भी पढ़ें: Anti-Paper Leak Bill 2026: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड