IIT-cambridge से पढ़ाई, MNC में अधिकारी,कौन हैं राधास्वामी सत्संग ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल?

जसदीप सिंह गिल राधास्वामी सत्संग ब्यास के छठे आध्यात्मिक प्रमुख होंगे। वो संत सतगुरु के रूप में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जगह लेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Radha Swami Satsang Beas
जसदीप सिंह गिल राधास्वामी सत्संग ब्यास के नए प्रमुख होंगे। | Image: X

Jasdeep Singh Gill: जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास का नया आध्यात्मिक प्रमुख मनोनीत किया गया है। ये अमृतसर से लगभग 45 किलोमीटर दूर ब्यास नदी के तट पर स्थित एक आध्यात्मिक संगठन है, जिसका भारत और विदेशों में अच्छा-खासा समर्थन है। वर्तमान डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सोमवार को जसदीप सिंह गिल के नाम की घोषणा की।

जसदीप सिंह गिल संगठन के छठे आध्यात्मिक प्रमुख होंगे। जब से संगठन का गठन हुआ है, तब जयमल सिंह को इसका प्रमुख नियुक्त किया गया था। उसके बाद सावन सिंह, जगत सिंह, चरण सिंह और गुरिंदर सिंह ढिल्लों को इसका प्रमुख नियुक्त किया गया। संगठन की स्थापना भारत में 1891 में हुई थी। संगठन की शिक्षाओं का केंद्र एक आध्यात्मिक शिक्षक है, जो जीवन का उद्देश्य समझाता है और सदस्यों को दैनिक ध्यान अभ्यास के आधार पर आध्यात्मिकता की एक विधि में मार्गदर्शन और निर्देश देता है।

गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जगह लेंगे गिल

आध्यात्मिक संगठन राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने सोमवार को घोषणा की कि इसके प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कैम्ब्रिज से केमिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट और IIT दिल्ली के पूर्व छात्र 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल को अपना संरक्षक और 'संत सतगुरु' नामित किया है। बयान में कहा गया, 'जसदीप सिंह गिल राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी के संत सतगुरु के रूप में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जगह लेंगे और उन्हें दीक्षा (नाम) देने का अधिकार होगा।'

गिल ने IIT-cambridge से पढ़ाई

जसदीप सिंह गिल ने फार्मास्युटिकल कंपनी सिप्ला लिमिटेड के मुख्य रणनीति अधिकारी और वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी के पद से इस्तीफा दे दिया, जहां उन्होंने 2019 से 31 मई 2024 तक काम किया। वो बोर्ड ऑब्जर्वर के रूप में एथरिस और अचिरा लैब्स प्राइवेट लिमिटेड से भी जुड़े थे। मार्च 2024 तक वो वेल्थी थेरेप्यूटिक्स के बोर्ड सदस्य थे। इससे पहले उन्होंने रैनबैक्सी में सीईओ के कार्यकारी सहायक के रूप में और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी एंटरप्रेन्योर्स में अध्यक्ष और चेयरमैन के रूप में काम किया।

Advertisement

जसदीप सिंह गिल के पास कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी और एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से जैव रासायनिक इंजीनियरिंग और जैव प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री हासिल की।

यह भी पढ़ें: 'दास अपना सिर झुकाता है'...तनखैया घोषित सुखबीर बादल मांगेंगे माफी; श्री अकाल तख्त ने दी धार्मिक सजा
 

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड