डब्ल्यूएचओ ने सरकारों, स्वास्थ्य पेशेवरों से श्रवण संबंधी देखभाल को प्राथमिकता देने का आह्वान किया

WHO ने सरकारों, स्वास्थ्य पेशेवरों, नागरिक संस्थाओं और व्यक्तियों से श्रवण संबंधी देखभाल को प्राथमिकता देने तथा अधिक निवेश का आह्वान किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
World Health Organization (WHO)
World Health Organization (WHO) | Image: X

विश्व श्रवण दिवस से एक दिन पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को सरकारों, स्वास्थ्य पेशेवरों, नागरिक संस्थाओं और व्यक्तियों से श्रवण संबंधी देखभाल को प्राथमिकता देने तथा इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में अधिक निवेश का आह्वान किया।

तीन मार्च को विश्व श्रवण दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि दुनिया भर में कान और श्रवण संबंधी देखभाल पर जोर देते हुए बधिरता और सुनने की क्षमता में कमी को रोकने के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक साइमा वजीद ने कहा, ‘‘इस वर्ष, ‘बदलती मानसिकता: कान और श्रवण संबंधी देखभाल को सभी के लिए एक वास्तविकता बनाने के लिए खुद को सशक्त बनाएं’ थीम के तहत हम व्यक्तियों, समुदायों और स्वास्थ्य पेशेवरों को कान और श्रवण स्वास्थ्य की दिशा में सार्थक काम करने के लिए सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।’’

सुनने की क्षमता में कमी को एक बढ़ती हुई सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 1.5 अरब से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।

Advertisement

साइमा ने कहा, ‘‘अनुमान है कि अकेले दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में 40 करोड़ लोग कम सुनने की समस्या से पीड़ित हैं और यदि वर्तमान प्रवृत्ति जारी रही तो यह संख्या 2050 तक 66 करोड़ तक पहुंच सकती है।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बदल जाएगी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी, DGP दफ्तर से आदेश जारी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड