Hantavirus: इंसान से इंसान में फैल सकता है हंतावायरस, WHO कर रहा स्टडी; आखिर शरीर में कितने समय तक जिंदा रह सकता है ये खतरनाक वायरस

WHO हंतावायरस को लेकर एक स्पेशल स्टडी कर रही है, जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये हंतावायरस इंसान के शरीर में कितने समय तक रहता है ? जानें इस वायरस के बारे में अभी तक क्या कुछ पता चला है? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hantavirus WHO Study, Hantavirus Human to Human
हंतावायरस इंसानों में कितने दिन रह सकता है? WHO कर रहा स्टडी | Image: Representative

Hantavirus WHO Study: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हंता वायरस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। WHO ने कहा कि इस वायरस के बारे में जानने के लिए खास स्टडी की जा रही है, खासकर ये जानने के लिए कि, ये इंसान के शरीर में कितने समय तक सक्रिय रहता है ? और दूसरों में किस-किस तरह फैल सकता है। क्योंकि इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं है।

क्रूज पर फैला था खतरा, WHO कर रहा स्पेशल स्टडी

WHO हंतावायरस पर स्पेशल स्टडी कर रहा है। दरअसल, अप्रैल 2026 में क्रूज जहाज पर यह वायरस तेजी से फैला। WHO के मुताबिक, अब तक 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। यह वायरस मुख्य रूप से चूहों से शुरू हुआ, लेकिन जहाज पर इंसान से इंसान में फैलता चला गया।

कैसे फैल सकता है हंता वायरस?

एंडीज हंतावायरस लार, मां के दूध और स्पर्म जैसे शरीर के तरल पदार्थों से फैल सकता है। 
निकट संपर्क या यौन संबंध से भी खतरा हो सकता है।  
सबसे बड़ी चिंता ये भी है कि ये संक्रमण के बाद व्यक्ति कितने समय तक दूसरों को संक्रमित कर सकता है,  ये भी अभी साफ नहीं हो पाया है।

WHO ने क्या कहा? 

WHO की उभरती बीमारियों की यूनिट की प्रमुख मारिया वान केरखोवे ने बताया कि नेचुरल हिस्ट्री स्टडी चल रही है। इसमें क्वारंटाइन वाले लोगों के खून, लार और बाकी सैंपल लिए जाएंगे। इससे पता चलेगा कि वायरस शरीर में कितने दिन, हफ्ते या महीने तक रहता है।

Advertisement

क्या है हंता वायरस का इलाज ? और सावधानी!

फिलहाल इस वायरस का कोई खास इलाज नहीं है। डॉक्टर सिर्फ सपोर्टिव केयर देते हैं। WHO और स्वास्थ्य विशेषज्ञ साफ-सफाई, सतर्कता और चूहों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। आने वाले हफ्तों में स्टडी के नतीजे आने की उम्मीद हैं, जिससे क्वारंटाइन अवधि और बाकी दिशा-निर्देश तय हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, PM मोदी बोले- 'भूल गया...'

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड