नीदरलैंड में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे, PM मोदी बोले- 'इतना प्यार देखकर भूल गया कि मैं नीदरलैंड में हूं'
नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के जोरदार नारे लगे। पीएम मोदी ने कहा कि 'सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं।' जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

PM Modi Visit Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड के दौरे पर हैं, यहां हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। मंच पर पहुंचते ही लोगों ने तालियों और 'भारत माता की जय' के नारों से उनका स्वागत किया। भारी भीड़ और उत्साह देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 'ऐसा लग रहा है कि भारत में ही कोई इवेंट हो रहा है।'
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, 'इतना प्यार, इतना उत्साह... सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसा लग रहा है जैसे भारत में ही हूं।' PM मोदी ने प्रवासी भारतीयों की भारत के विकास में भूमिका की सराहना की। कहा कि विदेश में रहकर भी वे देश से जुड़े रहते हैं और भारत की छवि को मजबूत बनाते हैं। यह कार्यक्रम भारतीय समुदाय के साथ सीधे संवाद का हिस्सा है।
मां भारती की संतानें कहीं भी रहें ये गर्मजोशी साथ रहती है- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेग में कहा, ‘आज यहां जो माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस भी बदल सकता है, टाइम जोन भी बदल सकता है लेकिन मां भारती की संतानें कहीं भी रहें ये गर्मजोशी, जिंदगी का जश्न माने का जज़्बा हमेशा हमारे साथ रहता है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आप सब से मुलाकात के बाद नीदरलैंड्स के राजा और रानी से मिलने का अवसर मिलेगा। इसके साथ राष्ट्रपति से भी विस्तार से कई विषयों पर चर्चा होगी...मेरी जब भी नीदरलैंड्स के नेताओं से बात हुई है ये भारतीय प्रवासी समुदाय की बहुत प्रशंसा करते हैं। आप नीदरलैंड्स के समाज और यहां की अर्थव्यवस्था में जो योगदान दे रहे हैं उसपर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड्स की जनता का यहां की सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।'
Advertisement
भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता, न थकने देता है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, ‘आज से 12 साल पहले 2014 में 16 मई 2014 कुछ खास हुआ था। 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। भारत में लंबे समय के बाद स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है।’