India Dates Imports: जाड़े में बढ़ जाती है खजूर की खपत, तो जानिए किन देशों से भारत करता है आयात

India Dates Imports: भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ ही खजूर की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है। अपनी तासीर में गर्म और ऊर्जा से भरपूर होने के कारण, जाड़े के मौसम में यह भारतीयों की पहली पसंद बन जाता है। हालांकि, भारत दुनिया में खजूर के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन देशों से भारत खजूर का आयात करता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Dates Imports
India Dates Imports | Image: Freepik

India Dates Imports: सर्दियों की दस्तक के साथ ही भारतीय रसोई और बाजारों का नजारा बदलने लगता है। गुड़, मूंगफली और तिल के साथ-साथ जिस एक चीज की मांग सबसे ज्यादा बढ़ती है, वह खजूर है। अपनी गर्म तासीर और भरपूर पोषक तत्वों के कारण खजूर सर्दियों का 'सुपरफूड' माना जाता है।

 लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन तक पहुंचने वाला यह मीठा फल ज्यादातर कई अलग-अलग मिट्टी पर उगाए जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन-किन देशों से भारत खजूर का आयात करता है।

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है खजूर की मांग?

खजूर न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि ऊर्जा का भी पावरहाउस है। खजूर की तासीर गर्म होती है, जो कड़ाके की ठंड में शरीर के आंतरिक तापमान को बनाए रखने में मदद करती है। इसमें विटामिन सी, डी, कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो सर्दियों में होने वाले संक्रमण से बचाते हैं। ठंड के दिनों में पाचन धीमा हो जाता है, खजूर का फाइबर इसे दुरुस्त रखता है।  

इन देशों से आता है भारत में खजूर

भारत अपनी कुल खपत का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। इसमें सबसे पहला इराक है। भारत के लिए खजूर का सबसे बड़ा सप्लायर है। यहां से मुख्य रूप से 'जहेदी' जैसी किस्में आती हैं। संयुक्त अरब अमीरात दूसरे नंबर पर है। यहां से अच्छी गुणवत्ता वाले बरही और किमिया खजूर आयात किए जाते हैं। 

Advertisement

ईरान से भारत अपनी जरूरत का लगभग 15-17% खजूर प्राप्त करता है। सऊदी अरब यहां की 'अजवा' और 'सफावी' किस्में भारत में बहुत प्रीमियम मानी जाती हैं और ओमानभारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौते के बाद यहां से आयात किया जाता है।

ये भी पढ़ें - Nadiya ke Paar Re Release: 43 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर आ रही है 'नदिया के पार', यहां पढ़ें कब और कहां होगी रिलीज

Advertisement

खजूर खाने के क्या-क्या फायदे हैं? 

खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसे शुगर होते हैं। यदि आप थकान महसूस कर रहे हैं, तो 2-3 खजूर खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। खजूर में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड