कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन PM मोदी करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट है जिसपर काफी समय से काम चल रहा है। लेकिन अब बुलेट ट्रेन के शुरू होने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ashwini vaishnaw bullet train
ashwini vaishnaw bullet train | Image: Republic World

मोदी सरकार के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट है जिसपर काफी समय से काम चल रहा है। लेकिन अब बुलेट ट्रेन के शुरू होने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट दिया है। इससे बुलेट ट्रेन की निश्चित लॉन्च डेट तो नहीं लेकिन इतना जरूर पता चल गया है कि बुलेट ट्रेन सेवा अब जल्द शुरू हो जाएगी। 

कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले साल मई या जून तक, भारत की अपनी बुलेट ट्रेन टेस्टिंग के लिए पटरियों पर होगी।" वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का ट्रायल अगले साल मई और जून में शुरू होने की उम्मीद है। फिर इस ट्रायल के बाद 2 से 4 महीने की टेस्टिंग होगी जिसके बाद बुलेट ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे और फिर सभी के लिए इसे खोल दिया जाएगा।  

‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के तहत हुई तैयार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाई-स्पीड ट्रेन का पहला बॉडी फ्रेम हाल ही में बनकर तैयार हुआ है और उसे स्क्वीज टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। यह प्रोजेक्ट ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के तहत तैयार किया जा रहा है।  

Uploaded image

वडोदरा से मुंबई सिर्फ डेढ़ घंटे में

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन के शुरू होने से वडोदरा और मुंबई के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा, “जब आप वडोदरा से बुलेट ट्रेन में सफर करेंगे, तो आप सिर्फ डेढ़ घंटे में मुंबई पहुंच जाएंगे।” 

Advertisement

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन निर्माण तेजी से चल रहा

रेल मंत्री ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और सूरत-वापी सेक्शन के इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। रेलवे सेक्टर में बड़े सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे के ऑपरेटिंग सिस्टम, रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म और निर्माण से जुड़े नियमों को आधुनिक बना रही है। उन्होंने कहा, “हम ऑपरेटिंग सिस्टम और रिजर्वेशन सिस्टम से लेकर पुराने कंस्ट्रक्शन प्रोटोकॉल तक, हर चीज में सुधार और आधुनिकीकरण कर रहे हैं।” 

रेलवे के कई लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूरे किए 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हाल के वर्षों में रेलवे के कई लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। उन्होंने चेनाब ब्रिज और मिजोरम को राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाले रेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का जिक्र किया।

Advertisement

36,000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में 280 रेलवे स्टेशनों को फिर से विकसित किया गया है और 36,000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे भारत टेक्नोलॉजी वाली कार्गो ट्रेनें भी विकसित की जा रही हैं। 

2020 से काम में आई तेजी 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की रफ्तार तेज हुई है। 2020 में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला सेक्शन पूरा होने के बाद, अगले सेक्शन पर काम में तेजी आई। उन्होंने कहा, “भारतीय रेलवे का जो आधुनिक स्वरूप उभर रहा है, उससे आने वाली कई पीढ़ियों को फायदा होगा।”

15 अगस्त को लॉन्च होगी बुलेट ट्रेन 

अश्विनी वैष्णव पहले कह चुके हैं कि पीएम मोदी 15 अगस्त 2027 को भारत की पहली बुलेट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुरू कर सकते हैं। आज वडोदरा के कार्यक्रम में उन्होंने कोई तारीख का ऐलान नहीं किया लेकिन मई जून के बाद 2-4 महीने की टेस्टिंग के बाद अगस्त का महीना ही आता है।

इसे भी पढ़ें- वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर Gen Z में जबरदस्त क्रेज, रजिस्ट्रेशन खुलते ही 1 घंटे के अंदर सीटें बुक, 42000 से अधिक वेटिंग

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड