'यूपी में सरकार बनने पर हैदराबाद भी बनेगा भाग्य लक्ष्मी पुरम...'CM योगी ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को लेकर सपा और कांग्रेस पर बोला हमला

बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद द्वारा बनाए गए नए राजनीतिक गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' पर निशाना साधा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'यूपी में सरकार बनने पर हैदराबाद भी बनेगा भाग्य लक्ष्मी पुरम...'CM योगी ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को लेकर सपा और कांग्रेस पर बोला हमला
'यूपी में सरकार बनने पर हैदराबाद भी बनेगा भाग्य लक्ष्मी पुरम...'CM योगी ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को लेकर सपा और कांग्रेस पर बोला हमला | Image: X

उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष और नवगठित 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' पर तीखा हमला बोला।

'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को बताया सपा-कांग्रेस की बी-टीम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नए गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने इस मोर्चे को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की 'बी टीम' करार दिया। उनका कहना है कि विपक्षी दलों ने बीजेपी को चुनावी नुकसान पहुंचाने के मकसद से इन दोनों नेताओं को एक मंच पर लाया है। गौरतलब है कि 12 नवंबर को लखनऊ में वंचित वर्गों के मंच के तौर पर इस मोर्चे की घोषणा की गई थी, जिसमें बीजेपी को रोकने के लिए सपा और कांग्रेस को भी साथ आने का निमंत्रण दिया गया था।

सपा पर 'दो नावों की सवारी' करने का आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अपने राजनीतिक विकल्प समाप्त होने के बाद अब अपनी बी-टीम के सहारे मैदान में उतर रही है। सीएम योगी ने कहा कि सपा अब 'दो नावों की सवारी' कर रही है और ऐसी स्थिति में डूबना तय होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों और उनके महापुरुषों का अपमान करने के कारण दलित समाज अब सपा की ओर देखना भी पसंद नहीं करता, और इसी डर से सपा ने हैदराबाद के मौलाना और चंद्रशेखर को एक साथ खड़ा किया है ताकि राज्य में चुनावी माहौल बनाया जा सके। दूसरी ओर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मोर्चे का स्वागत करते हुए यह दावा किया था कि इससे बीजेपी को दो से तीन प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है।

ओवैसी पर सीधा निशाना

सीएम योगी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर सीधा तंज कसते हुए कहा कि वे उन्हें आश्वस्त करना चाहते हैं कि जब वे उत्तर प्रदेश से वापस जाएंगे, तो यह बात याद रखेंगे कि यहां सरकार बनने के बाद हैदराबाद भी 'भाग्य लक्ष्मी पुरम' बन जाएगा।

Advertisement

एनडीए में एकजुटता और 'वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी' का रोडमैप

2027 के चुनाव से पहले सहयोगी दलों, विशेषकर लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की सभी 403 सीटों पर तैयारी जैसी मांगों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एनडीए परिवार में किसी भी स्तर पर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चुनाव समिति सामूहिक रूप से रणनीति बनाएगी और सभी सहयोगी दल मिलकर काम करेंगे। तीसरी बार सत्ता में लौटने पर अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए योगी ने कहा कि 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रदेश अब 'बीमारू राज्य' की पहचान से बाहर आ चुका है और 2047 तक 'विकसित भारत' के साथ 'विकसित उत्तर प्रदेश' बनेगा, जहां युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़ें - गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड