गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल

गाजियाबाद की CJM कोर्ट से आजम खान को अंतरिम जमानत मिल गई है। कोर्ट के आदेशानुसार 50 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड के साथ 50-50 हजार रुपये के दो जमानती पेश किए गए। शहनवाज और जुनैद उनके जमानती बने, जिन्होंने 50-50 हजार रुपये की दो एफडी जमा कीं। इसके अतिरिक्त, कोर्ट ने एक एफिडेविट दाखिल करने का भी निर्देश दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल
गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल | Image: X

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को कानूनी मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। गाजियाबाद की सीजेएम (CJM) कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत की सभी आवश्यक शर्तें और कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है, जिसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

अंतरिम जमानत के लिए पूरी की गईं ये शर्तें

अदालत ने आजम खान की जमानत मंजूर करते हुए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतने ही राशि (50 हजार रुपये) का पर्सनल बॉन्ड दाखिल करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही कोर्ट की ओर से एक एफिडेविट (हलफनामा) भी फाइल करने के निर्देश दिए गए थे। आजम खान के अधिवक्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए कोर्ट के आदेशानुसार सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया।

शहनवाज और जुनैद बने जमानती

जमानत प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शहनवाज और जुनैद ने आजम खान के जमानती की भूमिका निभाई। दोनों जमानतियों की ओर से कोर्ट में 50-50 हजार रुपये की दो एफडी भी जमा कराई गई हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अदालत ने रिहाई के आदेश पर मुहर लगा दी।

डासना जेल के लिए रवाना हुआ रिहाई का परवाना

तमाम कानूनी प्रक्रियाएं और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद कोर्ट से आजम खान की रिहाई का परवाना गाजियाबाद की डासना जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। जेल प्रशासन तक परवाना पहुंचने और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज शाम तक आजम खान के डासना जेल से बाहर आने की पूरी संभावना है। उनकी रिहाई की खबर से समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Latif Bhat Encounter: लतीफ भट के एनकाउंटर पर अमित शाह ने सुरक्षाबलों को किया 'सेल्यूट', कहा- कश्मीर से लश्कर का आखिरी...
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड