अपडेटेड 10 October 2024 at 10:09 IST
Ratan Tata: '4 बार मन बनाया, लेकिन हर बार...' जब रतन टाटा ने शादी को लेकर किया था बड़ा खुलासा
बड़े दिल और दूसरों की मदद के लिए मशहूर स्वर्गीय रतन टाटा की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय रही है। उन्होंने शादी क्यों नहीं की, इस पर सबसे ज्यादा बात होती है।
- भारत
- 3 min read

Ratan Tata Demise: इस समय पूरा देश दिग्गज उद्योगपति और महान शख्सियत रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन का शोक मना रहा है, जिनका बुधवार रात निधन हो गया था। रतन टाटा उम्र संबंधित दिक्कतों की वजह से कुछ दिन अस्पताल भर्ती हुई थे, लेकिन ठीक नहीं हो पाए और चल बसे।
भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा (Ratan Tata) इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो न केवल एक सफल उद्योगपति, बल्कि नेक इंसान थे। यही वजह है कि रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से देशभर में शोक की लहर है, लेकिन साथ ही एक सवाल जो सबके जहन में है कि उनके बाद उनकी विरासत कौन संभालेगा। यानि टाटा साम्राज्य (Tata Empire) का अगला वारिस कौन होगा।
इंटरव्यू में किया था खुलासा
ये सब जानते हैं कि रतन टाटा (Ratan Tata) कुंवारे थे। उन्होंने शादी नहीं की थी, लेकिन इसके पीछे क्या वजह थी, शायद ये कोई नहीं जानता। मगर हम आपको इसके बारे में बताते हैं। क्या आपको पता है कि रतन टाटा (Ratan Tata) ने एक बार शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ी बात बोल दी थी।
Advertisement
रतन टाटा ने क्यों नहीं की थी शादी?
रतन टाटा (Ratan Tata) अपने बड़े दिल और जरूरतमंद लोगों के प्रति दयालु भाव के लिए जाने जाते थे, हालांकि उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। रतन टाटा (Ratan Tata) ने कभी शादी नहीं की और उनके कोई बच्चे नहीं हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) ने 2011 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने 4 बार शादी का मन बनाया, लेकिन हर बार वो डर के मारे या किसी न किसी कारण से पीछे हट गए। वहीं उन्होंने कई इंटरव्यूज में सिंगल रहने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की और इसके लिए निजी कारण को जिम्मेदार बताया।
Advertisement
इन सबके बावजूद रतन टाटा (Ratan Tata) का अपने परिवार के साथ काफी जुड़ाव रहा। वो अपने रिश्तेदारों, खासकर चचेरे भाइयों के साथ अपने मजबूत संबंधों के लिए जाने जाते थे। इनमें टाटा ग्रुप के एक बड़ी शख्सियत नोएल टाटा भी शामिल हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) के सौतेले भाई नोएल, नवल टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं।
देशभर में शोक की लहर
हर कोई उनके निधन से दुखी है। रतन टाटा (Ratan Tata) पेशे से उद्योगपति थे, लेकिन कई लोग उन्हें मसीहा मानते थे, वो मसीहा जो हर मुसीबत में आपकी मदद के लिए खड़ा रहे और रतन टाटा (Ratan Tata) का व्यक्तित्व कुछ ऐसा ही था। वो देश और देशवासियों के लिए हमेशा डटकर खड़े रहे।
बता दें कि रतन टाटा (Ratan Tata) का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने इसकी घोषणा की है। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के हॉल में रखा जाएगा। यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 10 October 2024 at 10:09 IST