Advertisement

अपडेटेड 10 October 2024 at 08:32 IST

'मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया', Ratan Tata का वो आखिरी पोस्ट; जिसे देख अब दुखी हो रहे लोग

भारतीय दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दुखी हो रहे हैं।

Reported by: DINESH BEDI
Follow: Google News Icon
Advertisement
public reactions on ratan tata last social media
रतन टाटा के आखिरी पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन | Image: X

Ratan Tata Demise: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा (Ratan Tata) इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो न केवल एक सफल उद्योगपति, बल्कि नेक इंसान थे। यही वजह है कि रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से देशभर में शोक की लहर है। 

हर कोई उनके निधन से दुखी है। रतन टाटा (Ratan Tata) पेशे से उद्योगपति थे, लेकिन कई लोग उन्हें मसीहा मानते थे, वो मसीहा जो हर मुसीबत में आपकी मदद के लिए खड़ा रहे और रतन टाटा (Ratan Tata) का व्यक्तित्व कुछ ऐसा ही था। वो देश और देशवासियों के लिए हमेशा डटकर खड़े रहे। अब जब उनका निधन हो गया है तो हर तरफ पुरानी यादें दिख रही हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अब सभी दुखी हो रहे हैं। 

आखिरी पोस्ट में भी किया प्रेरित

रतन टाटा (Ratan Tata) ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन एक पोस्ट किया था, जो उनका आखिरी पोस्ट बन गया। बड़ी बात ये है कि अपने इस आखिरी पोस्ट में भी रतन टाटा (Ratan Tata) ने सबको प्रेरित किया कि जिंदगी में चाहे कितनी ही मुश्किल क्यों न आ जाए, आपको सब्र नहीं खोना है और धैर्य के साथ उसका सामना करना है। दरअसल इस पोस्ट में रतन टाटा (Ratan Tata) ने अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था-

मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और इससे संबंधित मेडिकल चेकअप के कारण इलाज करवा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और जनता और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वो गलत सूचना फैलाने से बचें।

इस पोस्ट के कैप्शन में रतन टाटा (Ratan Tata) ने लिखा था- 

मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया। 

एक यूजर ने रतन टाटा (Ratan Tata) के इस आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-

अब ये देखना दुखद है। 

लोग रतन टाटा के इस आखिरी पोस्ट को देखकर इसलिए दुखी हो रहे हैं, क्योंकि रतन टाटा अपने आखिरी वक्त में भी लोगों को भरोसा दे रहे थे कि वो ठीक हैं, जबकि वो जानते थे कि वो काफी सीरियस हैं।

बता दें कि रतन टाटा (Ratan Tata) का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने इसकी घोषणा की है। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के हॉल में रखा जाएगा। यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- बड़े क्रिकेट प्रेमी थे Ratan Tata, धोनी-गांगुली समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों का किया था सपोर्ट

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 08:27 IST