अपडेटेड 10 October 2024 at 07:30 IST

बड़े क्रिकेट प्रेमी थे Ratan Tata, धोनी-गांगुली समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों का किया था सपोर्ट

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। रतन टाटा खेल, खासतौर पर क्रिकेट के बड़े प्रेमी थे।

Follow : Google News Icon  
ratan tata was big cricket lover supported many legendary players including dhoni ganguly
बड़े क्रिकेट प्रेमी थे रतन टाटा | Image: X/INSTAGRAM

Ratan Tata Demise: भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) अब इस दुनिया में नहीं हैं। वो पिछले कुछ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे और बुधवार रात उनका निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 

रतन टाटा (Ratan Tata) का निधन एक युग के अंत की तरह है। उनके निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से सिर्फ उद्योग जगत ही नहीं, बल्कि खेल जगत को भी बहुत बड़ा धक्का लगा है. क्योंकि वो खेल, खासकर क्रिकेट के प्रति अपने अपार प्यार के लिए जाने जाते थे। वो बड़े क्रिकेट प्रेमी थे। 

उनकी विरासत बोर्डरूम से कहीं आगे तक फैली हुई है, क्योंकि रतन टाटा(Ratan Tata)  ने भारतीय क्रिकेट (Indian) और खिलाड़ियों के समर्थन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत के कई महान क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट के सफर के दौरान टाटा ग्रुप (Tata Group) का समर्थन मिला है।

नौकरियों से लेकर वित्तीय मदद मुहैया कराई

Advertisement

आपको बता दें कि सालों से टाटा समूह की छत्रछाया में रतन टाटा (Ratan Tata) की विभिन्न कंपनियां भारतीय क्रिकेटरों को नौकरी देने, वित्तीय सहायता और उनके खेल और पेशेवर करियर को संतुलित करने के मौके देने में सहायक रही हैं। खेल प्रतिभाओं को पोषित करने की टाटा समूह की प्रतिबद्धता से सभी पीढ़ियों के खिलाड़ियों को लाभ हुआ है, खासतौर पर हाई लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को। रतन टाटा (Ratan Tata) का भारत के दिग्गज कप्तानों एमएस धोनी ( MS Dhoni ) (इंडियन एयरलाइंस), सौरव गांगुली (MS Dhoni) (टाटा स्टील) और दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) (टाटा पावर) के साथ सार्थक सहयोग रहा है।

A Letter to MS Dhoni.
रतन टाटा एमएस धोनी के साथ

टाटा ग्रुप के साथ जुड़े क्रिकेटर

Advertisement

कई मशहूर क्रिकेटर सीधे तौर पर टाटा ग्रुप की कंपनियों से जुड़े हुए थे। उदाहरण के लिए फारुख इंजीनियर को टाटा मोटर्स का समर्थन प्राप्त था, जबकि एयर इंडिया ने मोहिंदर अमरनाथ, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों के करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंडियन एयरलाइंस, जो टाटा समूह से जुड़ी हुई है, ने जवागल श्रीनाथ, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ सहित कई खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया। 

Ratan Tata
रतन टाटा सौरव गांगुली के साथ

इसके भारत के मौजूदा हेड कोच अजीत अगरकर (टाटा स्टील) और पूर्व ऑलराउंडर रुसी सुरती (आईएचसीएल, या इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड) जैसे क्रिकेटर भी टाटा का हिस्सा थे। हाल ही में शार्दुल ठाकुर (टाटा पावर) और जयंत यादव (एयर इंडिया) जैसे खिलाड़ियों को भी टाटा समूह का समर्थन मिला था। 

इन खिलाड़ियों को मिला टाटा का सपोर्ट

फारुख इंजीनियर (टाटा मोटर्स), मोहिंदर अमरनाथ (एयर इंडिया), जवागल श्रीनाथ (इंडियन एयरलाइंस), संजय मांजरेकर (एयर इंडिया), किरण मोरे (टीएससी), रुसी सुरती (आईएचसीएल), संदीप पाटिल (टाटा ऑयल मिल्स) जैसे भारतीय खिलाड़ी , वीवीएस लक्ष्मण (इंडियन एयरलाइंस), युवराज सिंह (इंडियन एयरलाइंस), हरभजन सिंह (इंडियन एयरलाइंस), सुरेश रैना (एयर इंडिया), रॉबिन उथप्पा (एयर इंडिया), मोहम्मद कैफ (इंडियन एयरलाइंस), निखिल चोपड़ा (इंडियन एयरलाइंस), इरफान पठान (एयर इंडिया), आरपी सिंह (एयर इंडिया), दिनेश मोंगिया (इंडियन एयरलाइंस) अजीत अगरकर (टाटा स्टील), रोहन गावस्कर, रमेश पोवार और हाल ही में शार्दुल ठाकुर (टाटा पावर) जयंत यादव (एयर इंडिया) और झूलन गोस्वामी (एयर इंडिया) को टाटा का भी समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें- Ratan TATA ने दुनिया को कहा अलविदा, कौन होगा 3800 करोड़ के साम्राज्य का मालिक? रेस में शामिल ये नाम

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 07:30 IST