Amrit Udyan: आम जनता के लिए कब से खुल रहा अमृत उद्यान? फ्री में कैसे मिलेगी एंट्री? क्या है जाने का सही समय? जानें पूरी डिटेल

Amrit Udyan: अमृत उद्यान जल्द जनता के लिए खुलने वाला है। ऐसे में अगर आप भी यहां घूमने की योजना बना रहे हैं तो पहले टाइमिंग और बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारी जान लें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amrit Udyan
Amrit Udyan | Image: x

Amrit Udyan Opening Date: अमृत उद्यान देश के सबसे खूबसूरत उद्यानों में से एक है। यह राष्ट्रपति के घर का बगीचा है जिसकी खूबसूरती देखने के लिए पर्यटक दूर-दूराज से पहुंचते हैं। पर्यटकों को फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस महीने में इसे जनता के लिए खोल दिया जाता है।  

इस उद्यान में हर तरह के रंग-बिरंगे फूल और वनस्पतियां हैं। यह सप्ताह में 6 दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। वहीं सोमवार को यह रखरखाव के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा 4 मार्च को होली के कारण भी पर्यटक यहां की सैर नहीं कर पाएंगे। वहीं यहां घूमने आने वाले लोगों की आखिरी एंट्री शाम 5.15 बजे तक ही हो सकेगी।

अमृत उद्यान की कैसे होगी बुकिंग?

अमृत उद्यान में घूमने के लिए बुकिंग और एंट्री पूरी तरह से फ्री है। हालांकि, यहां ऑनलाइन और वॉक-इन एंट्री की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा इच्छुक लोग आधिकारिक पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं। बिना बुकिंग बुकिंग के भी एंट्री मिलेगी। इसके लिए पर्यटकों को एंट्री गेट के नजदीक उपलब्ध सेल्फ-सर्विस कियोस्क पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

किस गेट से होगी एंट्री?

आगुंतकों के लिए राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से फ्री एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था की गई है। सिर्फ यही नहीं, अमृत उद्यान तक पहुंचने के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा उपलब्ध की जा रही है जो सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। शटल बस सेवा हर आधे घंटे में उपलब्ध होगी।

Advertisement

साल 2023 में बदला गया था मुगल गार्डन का नाम

बता दें कि आकर्षित कर देने वाले इस खूबसूरत उद्यान को ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने 1928-1929 में डिजाइन किया था। यह उद्यान 1931 में पूरा हुआ। सरकार ने साल 2023 में मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: PM मोदी ने गुजरात के एक गांव की अनूठी परंपरा का किया जिक्र, बोले- यहां लोग अपने घरों में खाना नहीं बनाते क्योंकि…

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड