अपडेटेड 6 March 2025 at 15:52 IST

'जब छठी क्लास में था...', हिमंता बिस्वा सरमा ने याद किया 1979 का वो आंदोलन, पिछली सरकार को सुनाई खरी-खोटी!

रिपब्लिक भारत के 'रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025' में असम के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा बिस्वा ने 1979 के आंदोलन का जिक्र किया।

Follow : Google News Icon  
Republic Plenary Summit 2025
Republic Plenary Summit 2025 | Image: Republic

Himanta Biswa Sarma in Republic Plenary Summit 2025: देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट रिपब्लिक भारत के 'रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025' में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने असम में हुए 1979 के आंदोलन का जिक्र किया।

रिपब्लिक के मंच पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'मैं एक फास्ट एक्टिविस्ट के रूप में राजनीति में शामिल हुआ था। फिर मैं पूर्वोतर के एक राज्य (असम) का मुख्यमंत्री बन गया। जब 1979 में असम में अवैध प्रवास को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन हुए, तब मैं छठी कक्षा का छात्र था।'

असम में क्यों हुआ था आंदोलन?

उन्होंने कहा, 'असम में आंदोलन इसलिए शुरू हुआ क्योंकि यहां पड़ोसी देश से बहुत ज्यादा अवैध प्रवास हो रहा था। हम अपनी हम अपनी पहचान खो रहे थे। हम अपनी संस्कृति खो रहे थे। इसी तरह से यह आंदोलन एक बड़े आंदोलन में तब्दील हो गया। आंदोलन शांति से चल रहा था। असम में जितना बड़ा आंदोलन हुआ, हमारे देश को स्वाधीनता आंदोलन के बाद ऐसा बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन किसी ने देखा भी नहीं था। हमने 882 लोगों को खो दिया, जिन्हें हम शहीद कहते हैं।'

22 हजार लोग मारे गए थे- हिमंता

मुख्यमंत्री हिमंता ने आगे बताया, 'असम में शुरू हुआ आंदोलन समय के बढ़ता गया। इसके साथ ही उसका मतलब भी बदलता गया। हमें लगने लगा कि असम में न केवल अवैध प्रवास हो रहा था, बल्कि हम राज्य और भारत सरकार की घोर उपेक्षा का भी शिकार हो रहे थे। उस सयय यह बात भी उठी कि हमारे पास विकास नहीं है, हमारे बॉर्डर सुरक्षित नहीं हैं। फिर 1985 में हमने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जो लागू नहीं हुआ। इसके बाद  धीरे-धीरे यह आंदोलन हिंसक आंदोलन में बदलता चला गया। ऐसे में लगभग 22 हजार लोग मारे गए।'इस दौरान उन्होंने असम को विभाजित करने के लिए आदिवासी विद्रोह का भी जिक्र किया।'

Advertisement

बतौर चीफ गेस्ट पीएम मोदी करेंगे शिरकत

बता दें कि 'रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025'  का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। इस इवेंट में राजनीति, मनोरंजन, खेल से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां अपनी शिरकत से चार चांद लगा रही है। समिट में अबतक आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, नितिन गडकरी, हिमंता बिस्वा सरमा, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज हिस्सा ले चुके हैं। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। 

यह भी पढ़ें: 'PM मोदी ने कहा लास्‍ट विलेज नहीं फास्‍ट विलेज बोलिए...', CM हिमंता ने बताया कैसे आया असम में बदलाव?

 

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 14:30 IST