'PM मोदी ने कहा लास्‍ट विलेज नहीं फास्‍ट विलेज बोलिए...', CM हिमंता ने बताया कैसे आया असम में बदलाव?

हिमंता ने कहा कि असम को स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होगी। आज हमारे लिए समान अवसर उपलब्ध हैं। पीएम मोदी ने, भारत सरकार ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma | Image: Republic

Assam CM Himanta at Republic Planery Summit 2025: असम के मुख्यमंत्री ने रिपब्लिक प्लीनरी समिट में शिरकत की। रिपब्लिक के मंच पर CM ने असम की परिवर्तनकारी यात्रा और भविष्य को लेकर विचार साझा किए। उन्होंने असम के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब असम को स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होगी। मैंने एक जर्नी पूरी की है। मैं एक गौरवान्वित असमिया के रूप में बात कर रहा हूं कि आज हमारे लिए समान अवसर उपलब्ध हैं। पीएम मोदी ने, भारत सरकार ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है।

‘कभी नहीं सोचा था ऐसे बदलाव आएंगे’

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत लोग पीएम मोदी के काम पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उन्होंने क्या किया है? पीएम मोदी ने एक मॉडल बनाया है जिसे परिपूर्णता (Saturation) कहा जाता है। भारत के हर गांव में बिजली और सड़कें होनी चाहिए। यही मॉडल 2047 की यात्रा को और आगे बढ़ाएगा।

हिमंता ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा कि बॉर्डर की भी प्रतिभा की होती है। पीएम मोदी ने कहा कि यह मत कहो कि हमारे बॉर्डर देश के लास्ट विलेज हैं। आप कहें और घोषित करें कि वो देश के फास्ट विलेज हैं। ये ऐसी बातें हैं जो हमने कभी नहीं सुनीं। आज हम बहुत स्पष्ट होकर बोल सकते हैं कि हम सब असम से बाहर आए थे या असम के कॉलेज में पढ़ते थे कभी नहीं देखा गया था कि असम में एक दिन भी बिना बम विस्फोट के या बिना फायरिंग के गुजरा हो। हमने वो दौर भी असम में देखा है। ये सपने में भी यह नहीं था कि लाइफटाइम में इतना बदलाव संभव है, लेकिन ऐसा होता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये चीजें जैसे आप 'लुक ईस्ट' मत बोले 'एक्ट ईस्ट' बोलो। लास्ट विलेज मत बोले फास्ट विलेज बोलो। आप इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा जाल बिछा दो... क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आज पूर्वोत्तर में भारत सरकार केवल नेशनल हाईवे के विकास पर ही 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है?

बेंगलुरु को कड़ी टक्कर देगा गुवाहाटी एयरपोर्ट- CM हिमंता 

असम CM ने कहा कि हमारे पास कश्मीर है, लेकिन उसके साथ अरुणाचल भी है। हमारे पास नागालैंड, मेघालय है। इतनी बड़ा खूबसूरत हमारा इलाका है, लेकिन वहां कभी गए नहीं थे। क्योंकि वहां कनेक्टिविटी ही नहीं थी। आज हमारे पास नॉर्थ ईस्ट में 11 एयरपोर्ट हैं। मेरा जो गुवाहाटी एयरपोर्ट बन रहा है, जिसका सितंबर में हम उद्घाटन करने जा रहे हैं, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह बेंगलुरु एयरपोर्ट को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे सकता है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हम बेंगलुरु को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन गुवाहाटी में उतरने के बाद आपको एक मिनट समझना पड़ेगा कि आपने गुवाहाटी में लैंड किया या बेंगलुरु में। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं यह नहीं कह रहा कि चीन पर हमला करदो...', सीएम हिमंता ने बताया, कैसे भारत बनेगा Limitless

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड