अपडेटेड 6 March 2025 at 13:59 IST
'मैं यह नहीं कह रहा कि चीन पर हमला करदो...', सीएम हिमंता ने बताया, कैसे भारत बनेगा Limitless
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जब देश का हर गांव योगदान देना शुरू कर देगा, तो हमारे सामने किसी को मौका नहीं मिलेगा।
- भारत
- 3 min read

Republic Plenary Summit 2025 : देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट Republic Plenary Summit 2025 में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 'Limitless India' पर अपने विचार रखे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि असम Limitless है। हिमंता ने कहा कि असम में असीम संभावनाएं हैं, असम असीम भारत के लिए आदर्श बन रहा है।
CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। अन्होंने असम आंदोलन 1979 का जिक्र करते हुए कहा कि 'उस वक्त मैं छठी क्लास में था। असम में अवैध प्रवास को लेकर आंदोलन हुए थे। हमारे देश में स्वाधीनता आंदोलन के बाद इतने बड़े पैमाने पर लोकतांत्रिक आंदोलन किसी ने देखा नहीं था। हमने 882 लोगों को खो दिया, जिन्हें हम शहीद कहते हैं।' आपको बतादें कि ये आंदोलन असम में बांगलादेशी प्रवासियों के खिलाफ थे, जिनके बारे में आरोप था कि वे अवैध रूप से राज्य में आकर बस गए। जिससे स्थानीय लोगों की सांस्कृतिक पहचान और संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा था।
'असम को झलने पड़ी उपेक्षा'
सीएम हिमंता ने कहा कि असम को सरकार द्वारा अतीत में उपेक्षित किया गया था। हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के बाद हमें लगा कि असम में सिर्फ अवैध प्रवासी ही नहीं। हमारे पास विकास नहीं, हमारी सीमा सुरक्षित नहीं है। धीरे-धीरे ये ही शांति प्रिय आंदोलन हिंसा में बदलने लगे। आदिवासी विद्रोह भी असम को विभाजित करने का एक हिस्सा था।
'एक हिस्से पर केंद्रित नहीं होना चाहिए'
असम के मुख्यमंत्री ने भारत के विकास के हिस्से के रूप में असम को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमें हर भारतीय की शक्ति को उजागर करना होगा। हमारे 'असीमित भारत' में सभी राज्य और जिले शामिल होने चाहिए, देश के एक हिस्से पर केंद्रित नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी ने क्या किया? उन्होंने एक मॉडल बनाया है। भारत के हर गांव में बिजली होनी चाहिए, सड़कें होनी चाहिए। यह मॉडल 2047 की विकसित भारत यात्रा को और बढ़ावा देगा।
Advertisement
'ये नहीं कह रहा कि चीन पर हमला करदो'
चीन पर बोलते हुए सीएम हिमंता ने कहा, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि जिस तरह से आज हम स्थिति से निपट रहे हैं और हर गांव की क्षमता को आगे ला रहे हैं। हम वास्तव में एक असीमित भारत बन जाएंगे। हमें चीन को कड़ी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देनी चाहिए। जब देश का हर गांव योगदान देना शुरू कर देगा, तो हमारे सामने किसी को मौका नहीं मिलेगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमें चीन पर हमला करना चाहिए। हमें कड़े प्रतियोगी बनाना चाहिए।’
ये भी पढ़ें: 'मैं दरवाजा नहीं खोलुंगा...', Republic के मंच पर नितिन गडकरी ने बताया, कैसे खत्म किए राज्यों के आपसी 17 विवाद
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 13:59 IST