पाकिस्तान का न्यूक्लियर कमांड सेंटर और ताबड़तोड़ भूकंप के बीच क्या है ब्रह्मोस कनेक्शन? सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा
भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के बाद सोशल मीडिया पर पाक के न्यूक्लियर कमांड सेंटर और ताबड़तोड़ भूकंप के बीच ब्रह्मोस कनेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई।
- भारत
- 3 min read

भारत पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर सीजफायर को लेकर काफी चर्चा चल रही है। हालांकि, इन अटकलों की पुष्टि करने के लिए कोई भी आधिकारिक दस्तावेज या फिर बयान नहीं। असल में सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना पाकिस्तान का न्यूक्लियर कमांड सेंटर था। इस अटकलों के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भारत के ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना पाकिस्तान के सरगोधा के पास उनके परमाणु हथियारों का बंकर था। और ऐसे में वहां पर ताबड़तोड़ भूकंप आने की वजह से संभवतः पाकिस्तान के परमाणु शस्त्र नष्ट हो गए। वहीं एक कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि भारत ने रावलपिंडी के पास जो हमला किया था, इससे पाकिस्तान के न्यूक्लियर साइट पर कुछ हुआ जिसकी वजह से किसी तरह के गैस रिसाव होने लगे और फिर पाकिस्तान ने घबराकर सीजफायर के लिए भारत से हमले रोकने के लिए अपील करने लगा। हालांकि, ये सब सिर्फ लोगों के अनुमान हैं। इसे लेकर किसी भी तरह के आधिकारिक बयान नहीं आए।
पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक जवाब
कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पल रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा। हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने पाकिस्तानी सेना के अफसर उमड़ पड़े। ये बहुत बड़ा सबूत है। हम भारत और अपने नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे।
आतंकवाद पर क्या बोले पीएम मोदी?
आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों ने हमला बोला, भारत के ड्रोन ने हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया। बहलावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने एक प्रकार से ग्लोबल आतंकवाद की यूनिवर्सिटी रही है। दुनिया में कहीं पर भी जो आतंकी हमले हुए हैं, चाहे भारत में जो दशकों से बड़े आतंकी हमले हुए हैं, उन सबके तार आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़ते रहे हैं। आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के हेडक्वार्टर उजाड़ दिए। 100 से अधिक खूंखार आतंकियों को मौत के घाट उतारा। आतंक के आका पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे, उनको भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया।