अपडेटेड 22 September 2025 at 18:20 IST
e-Aadhaar App: आधार केंद्र पर लाइन में लगने का झंझट होगा खत्म, एक क्लिक में नाम, पता कर सकेंगे अपडेट: जानिए पूरा प्रोसेस
e-Aadhaar App: मिली जानकारी के अनुसार, e-Aadhaar App एक नया मोबाइल एप्लीकेशन है, जो यूजर्स को अपने फोन के द्वारा उनका खुद का आधार को अपडेट करने में मदद करेगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस ऐप का उद्देश्य देश के नागरिकों को व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने या बदलने के लिए आधार केंद्र पर जाने की जरूरत को बंद कर देना है।
- भारत
- 2 min read

e-Aadhaar App: देश में आधार कार्ड की अपनी एक बड़ी भूमिका है। कई जगह, ऑफिस, सरकारी कामकाज समेत अन्य जरूरत कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। लोगों की पहचान के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
देश में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट के लिए आधार केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखी जाती है। इस बीच एक राहत की खबर सामने आई है। जी हां, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब आधार धारकों के लिए एक ऐप ला रहा है। इस ऐप के जरिए आप आधार केंद्र पर जाए बिना अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं…
e-Aadhaar App का उद्देश्य
मिली जानकारी के अनुसार, e-Aadhaar App एक नया मोबाइल एप्लीकेशन है, जो यूजर्स को अपने फोन के द्वारा उनका खुद का आधार को अपडेट करने में मदद करेगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस ऐप का उद्देश्य देश के नागरिकों को व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने या बदलने के लिए आधार केंद्र पर जाने की जरूरत को बंद कर देना है। क्योंकि वे अब इसे अपने घर से ही ऑनलाइन इस ऐप के जरिए कर सकेंगे।
कैसे अपडेट कर सकते हैं अपनी व्यक्तिगत जानकारी?
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, e-Aadhaar App लॉन्च हो जाने के बाद आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करके लॉग इन करना होगा।
उसके बाद आप अपना व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम में कोई गलती, पता, जन्मतिथि आदि को बदल सकेंगे। इस ऐप में ऑटो डेटा फेच की सुविधा होगी, जो आपके पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि से आपकी जरूरी जानकारी को प्राप्त कर सत्यापित कर लेगा।
Advertisement
इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए आधार से संबंधित और भी कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
e-Aadhaar App: साल के आखिरी तक लॉन्च की संभावना
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, e-Aadhaar App इस साल के आखिरी तक लॉन्च होने की संभावना है। इसके जरिए आप एक ही जगह आधार से जुड़े कई बड़े कार्य कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, आपको केवल बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन आदि) के लिए ही आधार केंद्रों पर जाना जरूरी होगा।
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 22 September 2025 at 18:20 IST