NIA Raid: बंगाल में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर NIA रेड, बेटे इमरान हिरासत में; TMC विधायक की तालाश में जुटी एजेंसी

पश्चिम बंगाल में TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर NIA की रेड चल रही है। जांच एजेंसी ने उनके बेटे को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल TMC के पूर्व विधायक अपने आवास से फरार हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NIA Raids Former TMC MLA Shaukat Molla’s Residence in Bengal Bomb Blast Probe
TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर NIA रेड | Image: Republic

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक के घर दबिश दी है। शौकत मोल्ला के आवास और ठिकानों पर NIA की टीमों ने छापेमारी कर रही है। उनके बेटे इमरान मोल्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

NIA की रेड की जानकारी मिलते ही TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला अपने आवास से फरार हो गए। एनआईए की अलग-अलग टीमों ने उनकी तलाशी में जुट गई है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इधर TMC के विधायकों पर कार्रवाई से सियासी पारा गर्मा गया है।

TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर NIA रेड

NIA ने गुरुवार को सुबह-सुबह पश्चिम बंगाल के भांगर के दक्षिण बामुनिया इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर और पार्टी दफ्तर पर छापा मारा। यह छापा मार्च में चालताबेरिया में हुए धमाके के मामले से जुड़ा है। छापेमारी के दौरान मोल्ला के घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए थे, क्योंकि NIA की टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच यह ऑपरेशन चला रही थीं।

बेटे इमरान मोल्ला को NIA ने हिरासत में लिया

ये तलाशी अभियान भांगर के चालताबेरिया के पश्चिम बामुनिया गांव में 18 मार्च को हुए धमाके से जुड़े हैं। बताया जाता है कि यह धमाका तब हुआ था, जब चुनावों से पहले कथित तौर पर देसी बम बनाए जा रहे थे। जांच के सिलसिले में NIA ने पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर और ऑफिस की तलाशी ली। घर पर मौजूद सदस्यों से पूछताछ की गई। पूर्व विधायके के बेटे इमरान मोल्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे ED अधिकारी

बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी बुधवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी। ED के अधिकारी उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में समन देने गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, ED की चार सदस्यीय टीम अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित पटुआपारा आवास पर तब पहुंची, जब वे कुछ ही देर पहले पास में ही रहने वाली पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के लिए निकले थे।

Advertisement

ममता बनर्जी के भतीजे को समन देने गई थी ED टीम

सूत्रों ने बताया कि ED की टीम 15 मिनट से ज्यादा समय तक घर के बाहर इंतजार करती रही। कथित तौर पर उन्हें परिसर में घुसने से रोका गया है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी का मकसद TMC नेता को कथित भर्ती घोटाले और उससे जुड़े संदिग्ध मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में औपचारिक रूप से समन देना था।

यह भी पढ़ें: जमीनी विवाद में खूनी खेल! टोंक में बीजेपी कार्यकर्ता पर हथियारों से हमला

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड