Rajasthan: जमीनी विवाद में खूनी खेल! टोंक में बीजेपी कार्यकर्ता पर हथियारों से हमला, खून से लथपथ हालत में जयपुर किया गया रेफर

टोंक सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने हथियारों से बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला कर फरार हो गए । बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार्यकर्ता को अस्पताल लेकर आई। गंभीर हालात में उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

राजस्थान के टोंक से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। खून से लथपथ कार्यकर्ता को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल है। हॉस्पिटल के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

टोंक सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने हथियारों से बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला कर फरार हो गए । बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार्यकर्ता को अस्पताल लेकर आई। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है। इस हमले के बाद शहर में सनसनी फैल गई। बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान समेत कई बीजेपी नेता अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

टोंक में बीजेपी कार्यकर्ता पर हथियारों से हमला

सदर थाने के एएसआई केसर लाल ने बताया कि टोंक शहर के बंबोर रोड के पास शहर के विजय सिंह रजावत का सफीक व अन्य से जमीन विवाद चल रहा था। आज जमीन का सीमाज्ञान हो रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि शाम करीब छह बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और सफीक और पांच छह अन्य लोगों ने विजय सिंह रजावत व उनके भतीजे राजन (25) पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थें।

वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को टोंक सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, विजय सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जिसके कारण उन्हें प्राथमिक इलाज देने के बाद तुरंत बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। उनका भतीजा फिलहाल खतरे से बाहर है।

Advertisement

अस्पताल पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष 

विजय सिंह से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है। लोगों से बातचीत में सामने आया कि बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह का भूमि विवाद चल रहा है। इसके चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने कानून हाथ में लेकर ये हमला किया। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अफसरों से बात हुई है। यहां भजनलाल शर्मा की सरकार है। गुनाह करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि कोई भी विवाद है कानून के हिसाब से काम करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: बंगाल में TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर NIA रेड

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड