West Bengal: पश्चिम बंगाल के पानागढ़ दुर्घटना मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

इस सप्ताह की शुरुआत में एक एसयूवी के साथ रेस करते समय एक कार के पलट जाने से 27 वर्षीय महिला की मौत के सिलसिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
West Bengal: पश्चिम बंगाल के पानागढ़ दुर्घटना मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार | Image: Representational

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ के पास राजमार्ग पर इस सप्ताह की शुरुआत में एक एसयूवी के साथ रेस करते समय एक कार के पलट जाने से 27 वर्षीय महिला की मौत के सिलसिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जब रविवार देर रात यह दुर्घटना हुई तब यह व्यक्ति कथित तौर पर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) चला रहा था। शुरू में, यह दावा किया गया था कि एसयूवी में सवार लोगों ने इवेंट मैनेजमेंट के पेशे से जुड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणियां कीं, जिसके बाद वह अपनी कार तेज गति से चलाने लगीं और इस वजह से दुर्घटना हुई।

आरोप को खारिज कर दिया

हालांकि, पुलिस ने सोमवार को इस आरोप को खारिज कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जिले के अंडाल इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसे कांकसा थाने ले जाया गया। इसी थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई थी। पुलिस ने पहले दावा किया था कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला है कि महिला की कार गिरफ्तार व्यक्ति के वाहन का पीछा कर रही थी।

हुगली जिले के चिनसुरा निवासी चट्टोपाध्याय तीन सहकर्मियों के साथ एक समारोह के लिए गया जा रहे थे, तभी पानागढ़ में यह दुर्घटना हुई।

Advertisement

ये भी पढ़ें - कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बने पिता, IAS Pari के घर आई नन्ही परी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड