IAS Pari Bishnoi: कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बने पिता, IAS Pari के घर आई नन्ही परी; हरियाणा में बधाई देने वालों का लगा तांता
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और पूर्व बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई 25 फरवरी को पिता बने, अब उन्होंने अपनी बेटी के नाम की घोषणा कर दी है।
- भारत
- 2 min read

Bhavya Bishnoi and IAS Pari Bishnoi Daughter Name: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और पूर्व बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई 25 फरवरी को पिता बने, अब उन्होंने अपनी बेटी के नाम की घोषणा कर दी है। भव्य ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ईश्वर और गुरु जम्भेश्वर महाराज की कृपा से उनके जीवन में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उन्होंने सभी से नन्ही “परी” के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की प्रार्थना की।
हरियाणा कैडर की IAS परी बिश्नोई मां बनने के बाद बेहद खुश हैं। परी बिश्नोई राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं। उनकी शादी 22 दिसंबर 2023 को भव्य बिश्नोई से हुई थी। भव्य हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के पोते और पूर्व बीजेपी के विधायक हैं।
भव्य ने छोटे नन्हे हाथों के साथ पोस्ट की फोटो
भव्य ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ ’वेदा' ईश्वर और गुरु जम्भेश्वर महाराज की असीम कृपा से हमारे जीवन में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। आप सभी से प्रार्थना है कि अपने आशीर्वाद से हमारी नन्ही “परी” की दीर्घायु, आरोग्यता व सुख-समृद्धि की कामना करें।'
बिश्नोई परिवार का राजनीति में तगड़ा दबदबा
परी का मायका राजस्थान में है और ससुराल हरियाणा में है। IAS बनने के बाद परी बिश्नोई की पहली पोस्टिंग सिक्किम की राजधानी गंगटोक में थी। फिर बाद में परी बिश्नोई ने अपना कैडर हरियाणा करवा लिया था। बिश्नोई परिवार का हरियाणा की राजनीति में तगड़ा दबदबा रहा है। इस परिवार से आने वाले चौधरी भजनलाल 3 बार हरियाणा के सीएम चुने आए और आज तक सबसे ज्यादा दिन हरियाणा का सीएम बने रहने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है।भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई पूर्व में हिसार से सांसद रह चुके हैं और उनके दूसरे बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे हैं। भव्य बिश्नोई अपने परिवार की परंपरागत सीट आदमपुर से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। वहीं इस बार के चुनाव में वो आदमपुर से हार गए।