Free Bus Scheme: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए सरकारी बसें फ्री, ऐसे बनाएं स्मार्ट कार्ड; जानें पूरी डिटेल

पश्चिम बंगाल में 1 जून यानी आज से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू हो चुकी है। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। जानें कैसे बनवाएं? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Free Bus Travel for Women West Bengal
पश्चिम बंगाल में फ्री बस सुविधा | Image: x/@SuvenduWB

Free bus travel for women in West Bengal: पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए सोमवार 1 जून 2026 से सरकारी बस फ्री कर दी गई है। राज्य सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना लागू की है। ये BJP के चुनावी घोषणा-पत्र का एक प्रमुख वादा था। परिवहन विभाग की 21 मई की अधिसूचना के मुताबिक, राज्य की सभी सरकारी बसों छोटी और लंबी दूरी के लिए महिलाएं बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। योजना का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और सार्वजनिक परिवहन को उनके लिए आसान बनाना है।

स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं?

योजना का फायदा लेने के लिए महिलाओं को डिजिटल स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। इसमें QR कोड, नाम और फोटो होगा। आवेदन के लिए अपने इलाके के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) या उप-मंडल अधिकारी (SDO) कार्यालय में जाना होगा। आवेदन स्वीकार होने के बाद स्मार्ट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज क्या-क्या चाहिए?

आधार कार्ड  
वोटर आईडी (EPIC)  
आयुष्मान भारत कार्ड  
ड्राइविंग लाइसेंस  
PAN कार्ड  
पासपोर्ट  
फोटो वाला पेंशन दस्तावेज  
स्कूल-कॉलेज आईडी या राज्य सरकार का कोई भी वैध पहचान पत्र
आवेदन के समय एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होगा।

स्मार्ट कार्ड आने तक क्या करें?

अभी स्मार्ट कार्ड जारी होने में वक्त लग सकता है। इसलिए शुरुआत में कोई भी वैध फोटो पहचान पत्र दिखाकर यात्रा की जा सकेगी। बस कंडक्टर इसे चेक करके ‘जीरो वैल्यू टिकट’ या थर्मल पेपर टिकट देगा। इसी टिकट से फ्री सफर संभव होगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट किया 

Advertisement

BJP ने चुनावी वादा पूरा किया 

बीजेपी ने चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा और अन्नपूर्णा भंडार जैसी योजनाओं का ऐलान किया था। राज्य परिवहन विभाग ने इसे अमल में ला दिया है। ये योजना खासकर ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों की महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी, जहां रोजमर्रा की यात्रा महंगी पड़ती थी। सरकार का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजना को लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें: 'भारत पर कब्जे' की बात कहकर घिरे नेपाली PM बालेन शाह, अब आई सफाई

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड