West Bengal Budget 2026: हर महिला को 3000, अविवाहित छात्राओं को 50,000 रुपये... बंगाल के बजट में CM सुवेंदु ने की घोषणाओं की बौछार

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद पहली बाद बजट पेश किया गया है। बजट में सुभेंधु सरकार ने राज्य को कई बड़े तोहफे देने की घोषणा कर दी है। जानें ये बजट महिलाओं और कर्मचारियों के लिए कैसे खास है? पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
West Bengal Budget 2026  Suvendu Adhikari Budget
बंगाल बजट में शुभेंदु सरकार ने महिलाओं और कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात | Image: @SuvenduWB

West Bengal Budget 2026: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनने के बाद सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने भाषण से बजट की शुरुआत की, बताया कि सरकार किस तरह अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है, उन्होंने कहा- 'ये बजट बंगाल की खोई हुई संस्कृति को वापस लाने की कोशिश है।'

शुभेंदु सरकार ने दी बंगाल को बड़ी सौगात

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि, 'वित्त वर्ष 2026-27 के लिए यह बजट राज्य विधानसभा में पेश किया गया... इस बजट में 5 शक्तियों की बात की गई है। यह बजट पश्चिम बंगाल की खोई हुई संस्कृति और गरिमा को वापस लाने की कोशिश है... इस बजट में पश्चिम बंगाल की सुरक्षा, नागरिकों को डर-मुक्त माहौल देने और संस्कृति को पुनर्जागृत करने को प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा और कृषि को भी अहमियत दी गई है... राज्य में संविधान को मजबूत करने, तोलाबाज, कटमनी, सिंडिकेट, जबरदस्ती वसूली रोकने और शिल्प और व्यवसाय के लिए माहौल बनाने पर जोर दिया गया है... ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसकी इस बजट में अनदेखी की गई हो।'

यह भी पढे़ं: बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड