पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर: 17 साल की लड़की के रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

West Bengal: पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 17 वर्षीय लड़की के रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा से एक बड़ी खबर आई है, जहां 17 वर्षीय लड़की के रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिस दौरान आरोपी प्रह्लाद दास ढेर हो गया। इस एनकाउंटर के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है। 

क्राइम रीकंस्ट्रक्शन के दौरान एनकाउंटर

पुलिस आरोपी प्रह्लाद दास को घटनास्थल पर क्राइम रीकंस्ट्रक्शन के लिए लेकर गई थी, इस दौरान आरोपी ने अधिकारियों से हथियार छीन ली। अधिकारियों ने बताया कि हथियार छीनने के बाद आरोपी ने पुलिसकर्मियों के ऊपर गोली चलाई और वहाँ से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। गोली लगने के बाद आरोपी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पीड़िता का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में 24 अक्टूबर को एक 17 वर्षीय पीड़िता के लापता होने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद 25 अक्टूबर को पीड़िता का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार एनकाउंटर पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में एक होटल के पास भीषण गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; कई घायल
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड