Weather: दिल्ली-NCR में खत्म हुआ बारिश का दौरा, अब लू का टार्चर होगा शुरू,जानें देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। IMD ने लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जानें पंजाब से बिहार तक मौसम का हाल

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
Weather Update | Image: Pexels

दिल्ली-NCR के लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के बाद अब मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। सूरज की तपिश बढ़ने का साथ ही गर्मी का दौर शुरू होने लगा है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार होने वाला है। मगर बिहार वालों को अभी आंधी-बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार,15 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री तक रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी में 16 अप्रैल से लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को एक बार फिर टार्चर  वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली से पंजाब तक फिर गर्मी की दस्तक

वहीं, देश के अन्य हिस्सों में मौसम की बात करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी 15 अप्रैल से भीषण गर्मी होने वाली है। इन राज्यों में 15 से 18 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में भी मौसम का रूख बदलने वाला है। बारिश का दौर खत्म होने के बाद फिर भीषण गर्मी होने वाली है।  राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। यहां 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ों में भी मौसम का रूख बदलने वाला है।  हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को मंडी और शिमला जिले में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।बिहार में भी मौसम के बिगड़े मिजाज ने कहर बरपा रखा है। आंधी-पानी और वज्रपात से लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है।

Advertisement

बिहार के लोगों को फिलहाल राहत नहीं

मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के 20 जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया है।  साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इससे पहले पटना समेत राज्य के 16 जिलों में सोमवार को भी आंधी-बारिश आफत बनकर आई और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। बिहार में बीते कई दिनों वज्रपात और आंधी-तूफान कहर बरपा रहा है। अलग-अलग घटनाओं में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। IMD के मुताबिक, बिहार के लोगों को अभी आंधी-तूफान  से राहत मिलने वाली नहीं है। 
 

यह भी पढ़ें:लैंड डील केस में सवालों से रॉबर्ट वाड्रा का सामना, ED दफ्तर पहुंचे

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड