लैंड डील केस में सवालों से रॉबर्ट वाड्रा का सामना, पूछताछ के लिए पैदल ED दफ्तर पहुंचे, बोले- सब सच बताऊंगा...

शिकोहपुर में जमीन सौदे और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए ED ने दूसरी बार रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा। 8 अप्रैल को भी उन्हें बुलाया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Robert Vadra
रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ | Image: X

Robert Vadra News: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा आज (15 अप्रैल) पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए हैं। लैंड डील से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए वे ED दफ्तर पहुंच गए हैं, जहां सवालों से उनका सामना होगा। रॉबर्ट वाड्रा पैदल चलकर ED ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और यह भी कहा कि ED को सब सच बताऊंगा।

हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन सौदे और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए ED ने दूसरी बार रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा। इससे पहले उन्हें 8 अप्रैल को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया था लेकिन तब वह ED के सामने पेश नहीं हुए थे।

मैं हमेशा सभी सवालों का जवाब देता रहूंगा- रॉबर्ट वाड्रा

ED ने इस केस में रॉबर्ट वाड्रा को दूसरा समन जारी किया गया। इसके बाद सोमवार को पैदल चलते हुए रॉबर्ट वाड्रा ED ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "जब भी मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा, ये लोग मुझे दबाएंगे और एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे...मैं हमेशा सभी सवालों के जवाब देता हूं और देता रहूंगा।"

'राहुल को संसद में बोलने से रोका जाता है और…'

रिपब्लिक ने जब उनसे 8 अप्रैल को पेश न होने पर सवाल किया तो इस पर उन्होंने कहा, "हमने ED से कहा कि हम अपने दस्तावेज व्यवस्थित कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आज कोई निष्कर्ष निकलेगा। मामले में कुछ भी नहीं है।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब मैं देश के पक्ष में बोलता हूं, तो मुझे रोक दिया जाता है। राहुल को संसद में बोलने से रोका जाता है। यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है।

Advertisement

'20 सालों में 10 बार बुलाया गया, हर बार…'

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे यह भी कहा कि लोग मुझे प्यार करते हैं और चाहते हैं कि मैं राजनीति में शामिल हो जाऊं। जब मैं राजनीति में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करता हूं, तो वे मुझे नीचे गिराने और वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए पुराने मुद्दे उठाते हैं। मामले में कुछ भी नहीं है। पिछले 20 सालों में मुझे 15 बार बुलाया गया और हर बार 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। 23000 दस्तावेजों को व्यवस्थित करना आसान नहीं है।

जांच एजेंसी वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। ED के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से शिकोहपुर में 3.5 एकड़ का प्लॉट 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद जमीन को रियल एस्टेट दिग्गज डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश आगरा आ रहे हैं फिर होगा दो-दो हाथ...,सपा सांसद रामजीलाल सुमन का फिर विवादित बयान, करणी सेना को दे दी खुली चेतावनी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड