अखिलेश आगरा आ रहे हैं फिर होगा दो-दो हाथ...,सपा सांसद रामजीलाल सुमन का फिर विवादित बयान, करणी सेना को दे दी खुली चेतावनी
आगरा में आंबेडकर जयंती पर सपा कार्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को खुली चुनौती दी है।
- भारत
- 2 min read

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के एक बार फिर विवादित बयान देकर करणी सेना को खुली चुनौती दी है। वो राणा सांगा को लेकर दिए अपने बयान पर कायम तो हैं ही मगर इस बार उन्होंने यह भी कह दिया की सपा के मुखिया अखिलेश यादव भी दो-दो हाथ करने के लिए अब तैयार हैं। वहीं, उन्होंने मंदिर-मस्जिद को लेकर भी ऐसी बात कह दी है कि उनके बयान पर सियासी घमासन मचना तय है।
आगरा में आंबेडकर जयंती पर सपा कार्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि 19 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं, फिर दो-दो हाथ होंगे। करणी सेना को खुली चुनौती देते हुए रामजीलाल सुमन ने कहा कि मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि मैदान तैयार है, दो-दो हाथ, होंगे। क्षत्रियों के धर्म की बात करते हुए हुए सपा सांसद ने कहा कि वो गरीबों की मदद करते हैं। भरतपुर के राजा सूरजमल की तलवार ने अंग्रेज का सर काटा था किसी गरीब का नहीं।
रामजीलाल सुमन ने करणी सेना की दी चुनौती
करणी सेना पर तंज कसते हुए रामजीलाल सुमन कहा कि अब तक हमने थल सेना,वायु सेना,जल सेना सुना है ये फर्जी करणी सेना कहां से आ गई। अब आ ही गई है तो सुनो, चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है और अरुणाचल प्रदेश को अपने हिस्से में दिखाता है। अब ये सेना सीमा पर जाएं और देश को बचाएं। उन्होंने करणी सेना के सदस्यों से कहा कि वे हिंदुस्तान की सीमा पर जाएं और चीन से देश को बचाएं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनसे ज्यादा नकली कोई नहीं है।
मंदिर-मस्जिद विवाद पर पर क्या कहा?
वहीं, मंदिर-मस्जिद विवाद पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि अगर तुम कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर है तो हम भी कहेंगे की हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है। गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, वरना भारी पड़ जाएगा। अगर कहोगे कि मुसलमानों में बाबर का DNA है, तो तुम में किसका DNA है? जरा ये भी बता दो। अब रामजीलाल के इस बयान से सियासी गलियारों में घमासन होना तय माना जा रहा है।