Today Weather: कई राज्यों में बढ़ी गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी बर्फबारी का कहर; जानिए दिल्ली समेत यूपी-बिहार का हाल

Today Weather Update 5th March 2025: भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में तापमान अचानक से घटने या बढ़ने लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather update
मौसम का हाल | Image: X

Today's Weather Update: पूरे भारत में मौसम का लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इन राज्यों में पारा अभी से आसमान छूने लगा है। बीते दिनों जहां ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में अचानक से पारा बढ़ने लगा था वहीं अब इन राज्यों में फिर से ठंड लौट आई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ तौर पर देखा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार किस राज्य का मौसम आज कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर लोगों को ठिठुरन परेशान करने लगी है। बुधवार सुबह की शुरुआत यहां ठंडी हवाओं से हुई। ऐसे में अगर आपने अपने रजाई-कंबल पैक कर लिए हैं तो उन्हें निकाल लें। क्योंकि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली का मौसम ऐसे ही करवट बदलने वाला है। बुधवार को  राजधानी में धूप खिलेगी लेकिन इस दौरान ठंडी हवा से दिल्लीवालों को दो चार होना पड़ सकता है। इस बीच दिन के समय लोगों को गर्मी भी परेशान कर सकती है।

यूपी-बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंड लौट आई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है। यही वजह है कि दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक के मौसम में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ धूप निकलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पाकिस्तानी इलाकों में अगले दो दिन तक बारिश हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

बर्फबारी और बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ खूब बर्फबारी होने की उम्मीद है। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है।  इसके अलावा पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया  कि पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में असम-मेघालय के कई हिस्सों, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में जमकर बारिश हुई है और आगे भी बारिश का ये दौर जारी रह सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज बदल सकती है इन राशियों की बिगड़ी किस्मत, इन्हें होगा नुकसान; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड