अपडेटेड 5 March 2025 at 06:51 IST

Aaj Ka Rashifal: आज बदल सकती है इन राशियों की बिगड़ी किस्मत, इन्हें होगा नुकसान; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5th March 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow : Google News Icon  
Zodiac personality traits
आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी बुधवार, 5 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको समझदारी से काम लेना होगा और किसी भी रिश्ते को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। बिजनेस में लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

आज वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आज अपनों के साथ समय बिताना चाहिए। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। पैसे को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, खर्च पर ध्यान दें। यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको सफलता मिलेगी। डर पर काबू रखें और शांत रहें। परिवार का साथ मिलेगा और घूमने का भी मन बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

आज कर्क राशि के लिए दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। किसी भी व्यक्ति की सोच को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश से बचें। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में कुछ काम पूरे होने की उम्मीद है। संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी में दिन अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। रिश्तों को समय दें और सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा खर्च से बचें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। किसी से बहस से बचें और सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन खास रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में तरक्की के योग हैं। सैलरी बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में न तो मुनाफा होगा और न ही नुकसान। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए। कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी, लेकिन बिजनेस में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार के साथ समय बिताएं और ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। घर और लव लाइफ को संतुलित रखना जरूरी है, नहीं तो समस्याएं हो सकती हैं। पैसे के लेन-देन से बचें और भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। आज बिना तनाव के सारे काम निपटाएं और यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें और बिजनेस में बड़ा निवेश न करें। ऑफिस में आपके काम की आलोचना हो सकती है, इसलिए शांति बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: Beetroot: रोजाना पीते हैं चुकंदर का जूस? तो कभी नहीं होगी खून की कमी, जानिए और फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 March 2025 at 06:51 IST